scriptराकेश सिंह बोले- शांति के टापू पर अब है अशांति, फेल हुई कानून-व्यवस्था | bjp leaders meet governor lalji tandon | Patrika News
भोपाल

राकेश सिंह बोले- शांति के टापू पर अब है अशांति, फेल हुई कानून-व्यवस्था

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शुक्रवार को कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राकेश सिंह ने कहा कि शांति का टापू मध्यप्रदेश अब अशांत हो गया है। कांग्रेस सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है।

भोपालOct 10, 2019 / 05:13 pm

Manish Gite

rakesh.jpg

 

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शुक्रवार को कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राकेश सिंह ने कहा कि शांति का टापू मध्यप्रदेश अब अशांत हो गया है। कांग्रेस सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। कांग्रेस केवल और केवल अनर्गल आरोप लगाने में जुटी हुई हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन ( governor lalji tandon ) से मिलने राजभवन पहुंचे थे। उनके साथ कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी थे। भाजपा का यह प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन लेने की मांग को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने गया था।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि मंदसौर में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई। आए दिन हत्याएं और लूट की घटनाएं हो रही हैं। सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में फेल साबित हुई है।

 

और क्या बोले राकेश सिंह
-भाजपा नगर निगम के परिसीमन और मेयर की चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के खिलाफ जन जागरण अभियान चालाएगी।
-जन जागरण अभियान के जरिए भाजपा की यह मंशा कार्यकर्ता जनता को बताएंगे। यह अभियान 12 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा। 18 से 20 अक्टूबर तक सभी शहरों में भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
-इस अभियान के जरिए पूर्व महापौर और वर्तमान विधायक कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह एक-एक वार्ड में आम जनता के बीच जाएंगे और सरकार की मंशा जनता को बताएंगे। वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को सरकार के इस फैसले के खिलाफ जागरूक करेंगे।
-खस्ताहाल सड़कों को लेकर शिवराज सरकार पर कांग्रेस के निशाना साधने पर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस फोबिया हो गया है। जो काम करना चाहिए वो कर नहीं रहे हैं, प्रदेश का विकास रुक गया है।


भाजपा की जीत तय
-झाबुआ में होने जा रहे उपचुनाव के बारे में राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत तय है।

Home / Bhopal / राकेश सिंह बोले- शांति के टापू पर अब है अशांति, फेल हुई कानून-व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो