scriptभाजपा अध्यक्ष बोले- सभी पार्टियां आइसोलेशन में, सिर्फ ट्वीटर पर दिखते हैं इनके नेता | bjp president jp nadda meeting with madhya pradesh party leaders | Patrika News
भोपाल

भाजपा अध्यक्ष बोले- सभी पार्टियां आइसोलेशन में, सिर्फ ट्वीटर पर दिखते हैं इनके नेता

working committee: जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित, मोदी सरकार और शिवराज सरकार की जमकर की तारीफ…।

भोपालJun 24, 2021 / 02:34 pm

Manish Gite

nadda1.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों से भी पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (bjp president jp nadda) ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की जमकर तारीफ की।

 

गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (madhya pradesh working committee) को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस मौके पर भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिहं तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुहास भगत समेत देशभर के 57 स्थानों से भाजपा पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी आभार व्यक्त किया कि उनके कारण मध्यप्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी है।

 

 

https://twitter.com/JPNadda?ref_src=twsrc%5Etfw

जेपी नड्डा ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में सभी पार्टियां क्वारंटीन हो गई हैं, आइसोलेशन में हैं, कई पार्टियां आइसीयू तक पहुंच गई है। इनके नेता दिखते हैं ति सिर्फ ट्वीटर पर या प्रेस कांफ्रेंस में ही नजर आते हैं।

 

नड्डा ने कहा कि एक साल में 90 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खर्च किए गए। यह हमें ध्यान में रखना चाहिए। किसानों के लिएकिसी ने काम किया तो वो नरेंद्र मोदीजी ने किया और उनकी स्कीम्स को लागू ठीक से किया तो वो शिवराज सिंह चौहान ने किया। यह बातें जनता को बताना चाहिए।

 

https://twitter.com/JPNadda?ref_src=twsrc%5Etfw

 

15 सालों में हुआ प्रदेश में विकास

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की।

 

15 महिनों की सरकार भी देखी

नड्डा ने कहा कि एक ऐसा कालखंड आया जब मध्य प्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली। 15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं? डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।

 

 

देश की आलोचना करती है कांग्रेस

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ जी ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

 

मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज जी की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा एमएसपी पर फसलों की खरीद की है। DBT को लेकर मध्यप्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर जो काम हुआ, वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया।

तारीफः सभी योजनाओं को शिवराज ने लागू किया

Home / Bhopal / भाजपा अध्यक्ष बोले- सभी पार्टियां आइसोलेशन में, सिर्फ ट्वीटर पर दिखते हैं इनके नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो