scriptबुध ने किया राशि परिवर्तन, 5 राशियों की कुंडली में होगा सबसे बड़ा परिवर्तन, बन सकते हैं राजा | budh ka rashi pariwartan rashifal in hindi | Patrika News
भोपाल

बुध ने किया राशि परिवर्तन, 5 राशियों की कुंडली में होगा सबसे बड़ा परिवर्तन, बन सकते हैं राजा

कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां……

भोपालMay 21, 2019 / 05:47 pm

Ashtha Awasthi

 aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

भोपाल। ज्योतिष के अनुसार बुध को राजकुमार का पद प्राप्त है। बुध ग्रह राशि चक्र में तीसरी और छठी राशि मिथुन व कन्या के स्वामी हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बुध ग्रह शुभ ग्रहों के साथ संयोग करता है तो यह अच्छे फल देता है लेकिन अशुभ ग्रहों का साथ मिलने पर विपरीत फल देता है। बीती 18 मई 2019 को रात 11 बजकर 25 मिनट पर बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। 2 जून तक यह इसी राशि में रहेंगे। बुध का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बड़ी घटना माना जाता है। वृषभ राशि में बुध के सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ऐसे में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां……

pandit ji

वृषभ राशि

जीवनसाथी के सहयोग से काम पुरे होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कर्क राशि

नए अनुबंध हो सकते है, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। आप की तरक्की से आप के ही अपने लोगों को परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। अपना खान-पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

pandit ji

सिंह राशि

नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है। समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी। जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।

कन्या राशि

किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लें, दिन शुभ रहेगा। दुसरों को अपमानित करने से बचें। धनकोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं, नुकसान आपको होगा।

मीन राशि

दुसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखी ना करें।

Home / Bhopal / बुध ने किया राशि परिवर्तन, 5 राशियों की कुंडली में होगा सबसे बड़ा परिवर्तन, बन सकते हैं राजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो