scriptजन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की ये 5 प्रिय चीजें जरूर खरीदें, दूर होंगी सभी परेशानियां | Buy these 5 favorite things of Lord Krishna on Janmashtami | Patrika News
भोपाल

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की ये 5 प्रिय चीजें जरूर खरीदें, दूर होंगी सभी परेशानियां

जन्‍माष्‍टमी की पूजा में जरूर प्रयोग करें ये 5 चीजें…..

भोपालAug 18, 2022 / 04:13 pm

Ashtha Awasthi

shree.jpg

Janmashtami

भोपाल। इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 को पूरे देश में मनाई जाएगी। इस दिन कान्हा के लिए भक्त पूरे मन से उपवास रखते हैं और पूरे विधि विधान से रात 12 बजे पूजा कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। ये पर्व सभी कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास होता है। यह उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन देखी जा रही है।

कुछ लोगों का मानना है कि इस साल जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस साल जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि शहर के बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। यहां भगवान को जन्माष्टमी पर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। इसके लिए पोशाक बनाने का काम शनिवार से शुरू हुआ। यहां भगवान बांके बिहारी और प्रियाजु राधा रानी की पोशाक महिलाओं द्वारा तैयार की जाएगी।

घर पर जरूर लाएं ये चीजें

भगवान कृष्‍ण को कुछ चीजें जैसे बांसुरी, मोरपंख, माखन मिसरी इत्‍यादि बेहद प्रिय थीं। मान्‍यता है कि जन्‍माष्टमी की पूजा में उनकी प्रिय वस्‍तुओं को शामिल करने से ईश्‍वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कृष्‍णजी को प्रिय ऐसी 5 वस्‍तुएं जो जन्‍माष्‍टमी को घर लाना शुभ माना जाता है….

– कृष्‍णजी अपने मुकुट में सदैव मोरपंख का पंख धारण करते थे। जन्माष्‍टमी की पूजा में मोरपंख सदैव रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के पूजा के स्‍थान में सदैव मोरपंख रखने से आपके घर से हर प्रकार की नकरात्‍मकता दूर रहती है। साथ ही घर में लक्ष्‍मीजी का वास भी होता है।

– घर में बांसुरी रखने से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है। लेकिन ध्यान रहे बांसुरी कभी भी सीधी नहीं रखनी है। इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। इसलिए इस जन्माष्टमी घर पर बांसुरी ले आएं।

– जन्माष्टमी के दिन घर में चंदन का जरूर ले आए। चंदन श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है और ये शुभ माना जात है। इसके गंध से पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

– इस बार जन्माष्टमी पर आप अपने घर में वीणा ले आए और इसे किसी शांत-एकांत स्थान पर रख दें। वीणा घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बरसती है और घर में मौजूद सभी लोगों के बुद्धि का विकास होता है।

– घर में गाय रखने से सब अच्छा होता है। जैसा की आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को गाय बहुत प्रिय थीं। ऐसा कहा जाता है कि घर में गाय रखने से घर में हमेशा धन दौलत बना रहता है। इस दिन आप आप गाय की छोटी सी मूर्ति भी रख सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो गाय का धी जरुर रखें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d3kdu

Home / Bhopal / जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की ये 5 प्रिय चीजें जरूर खरीदें, दूर होंगी सभी परेशानियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो