scriptआखिरी चरण का दांव, बूथ के सहारे यूथ को साधने में जुटी पार्टियां | by polls: bjp and congress | Patrika News
भोपाल

आखिरी चरण का दांव, बूथ के सहारे यूथ को साधने में जुटी पार्टियां

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी।

भोपालOct 22, 2020 / 11:23 am

Pawan Tiwari

bjp.jpg

,,,,

भोपाल. मध्यप्रदेश की28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस का फोकस अब आखिरी चरण के चुनाव में है। दोनों पार्टियां आखिरी दौर के चुनाव में बूथ पर फोकस करना चाहती हैं। भाजपा और कांग्रेस अब बूथ के जरिए यूथ को साधने की कोशिश में जुटी हुई हैं। भाजपा जहां बड़े नेताओं के माध्यम से यूथ को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस के कुछ नेता ही यूथ लेवल पर फोकस कर रहे हैं जबकि बाकि जिम्मेदारी उम्मीदवारों के पास है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूथ पर पहुंचने की शुरुआत की सांची विधानसभा से कर दी है। शिवराज सिंह चौहान बूथ लेवल पर सम्मेलन में शामिल हुए उसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ तक पहुंचेंगे। अब भाजपा बूथ स्तर के माइक्रो मैनेजमेंट पर काम कर रही है। प्रदेश भाजपा की कोशिश है कि बूथ स्तर तक अब संगठनों और नेताओं के चेहरों के जरिए आखिरी दौर की चुनावी रणनीति पर फोकस किया जाए।
भाजपा आखिरी दौर के चुनाव में बूथ एंड यूथ को फोकस कर रही है। भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र के हारे, कम अंतर से जीते बूथों की माइक्रो स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इन बूथों पर वोट प्रतिशत कोबढ़ाने के लिए बड़े नेताओं को लाने का इंतजाम कर रही है। वहीं, कांग्रेस का भी फोकस कांग्रेस संगठन के ज्यादा प्रत्याशी के स्तर पर बूथ प्रबंधन को देखा जा रहा है। चुनिंदा नेताओं की सभा के अलावा माइक्रो स्कूटनी पर या किसी के साथ मिलकर काम हो रहा है।

Home / Bhopal / आखिरी चरण का दांव, बूथ के सहारे यूथ को साधने में जुटी पार्टियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो