scriptMukhymantri Kisan Kalyan Yojna – सरकार ने दी 75 लाख किसानों को बड़ी सौगात, खाते में जमा किया पैसा | CM Announced Mukhymantri Kisan Kalyan Yojna Package for Farmers | Patrika News
भोपाल

Mukhymantri Kisan Kalyan Yojna – सरकार ने दी 75 लाख किसानों को बड़ी सौगात, खाते में जमा किया पैसा

Mukhymantri Kisan Kalyan Yojna – मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के 75 लाख से अधिक किसानों के खाते में पैसा जमा किया…।

भोपालMay 07, 2021 / 04:11 pm

Manish Gite

shivraj.png

भोपाल। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों के खाते में पैसा जमा किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhymantri Kisan Kalyan Yojna) के तहत प्रदेश के किसानों को 1500 करोड़ रुपए उनके खाते में दिए गए हैं। इसका लाभ 75 लाख से अधिक किसानों को मिलने वाला है।


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1,500 करोड़ रुपए की राशि जमा की। दोपहर तीन बजे शुरू हुए यह कार्यक्रम पूरी तरह से वर्चुअल था। इसका सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया गया।

 

https://twitter.com/hashtag/CMMadhyaPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

खरीदी का काम जारी रखा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे समय में जब सरकार के पास टैक्स का पैसा आना कम हो गया है। जहां हमारी प्राथमिकता है संक्रमित भाइयों-बहनों का इलाज करवाना। ऐसी कठिन परिस्थिति में भी हमने खरीदी का काम जारी रखा है। 90 लाख टन से ज्यादा गेहूं और 1 लाख टन से ज्यादा चना हम खरीद चुके हैं।

 

अन्न का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

चौहान ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके अन्न का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने वाले कर्ज को हमने फिर से शुरू कर दिया है। इसको चुकाने की तिथि भी बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।

 

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1390606038299144192?ref_src=twsrc%5Etfw

फसलों के नुकसान की भी भरपाई होगी

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए हा कि आपकी फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसकी राहत राशि और फसल बीमा योजना का पैसा भी आएगा। प्रधानमंत्री जी ने किसानों को 6 हजार रुपरए देने का फैसला किया था, हमने फैसला किया कि इसमें 4 हजार रुपए जोड़कर प्रदेश के हर किसान को 10 हजार रुपए की राशि दी जाए।

 

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1390606035887431680?ref_src=twsrc%5Etfw

छोटे किसानों के लिए वरदान है यह योजना

चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे किसानों के लिये यह योजना वरदान है। उनके यहां इतना अनाज ही पैदा नहीं होता। इसलिए आज 75 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि उनके खातों में डाली है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि 15 मई तक जिनका नंबर आए ऊपार्जन के लिए, जिनके पास एसएमएस (smc) आS, सिर्फ वही किसान केंद्रों पर जाएं। चौहान ने कहा कि मई में शादी-ब्याह न करें। इससे संक्रमण फैल रहा है। शादी-विवाह में पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x814skq

Home / Bhopal / Mukhymantri Kisan Kalyan Yojna – सरकार ने दी 75 लाख किसानों को बड़ी सौगात, खाते में जमा किया पैसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो