scriptवर्ल्ड इकोनॉमिक कांफ्रेंस: कमलनाथ स्विट्जरलैंड रवाना, एसआर मोहंती समेत पांच उद्योगपति भी होंगे शामिल | cm kamalnath to attend davos world economic conference | Patrika News
भोपाल

वर्ल्ड इकोनॉमिक कांफ्रेंस: कमलनाथ स्विट्जरलैंड रवाना, एसआर मोहंती समेत पांच उद्योगपति भी होंगे शामिल

वर्ल्ड इकोनॉमिक कांफ्रेंस: कमलनाथ स्विट्जरलैंड रवाना, एसआर मोहंती समेत पांच उद्योगपति भी होंगे शामिल

भोपालJan 18, 2019 / 06:56 pm

Manish Gite

kamalnath

world economic conference davos switzerland

 

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की यह पहली विदेश यात्रा है। कांफ्रेंस 22 से 25 जनवरी के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में होने जा रही है। इस कांफ्रेंस के लिए मुख्य सचिव समेत 5 बड़े उद्योगपति भी कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

कमलनाथ शुक्रवार को भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे वहां से स्विट्जरलैंड की फ्लाइट से रवाना होगे। इस यात्रा से थोड़े दिन पहले नाथ ने कई कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहन देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियां 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देगी उसे इंसेंटिव (छूट) दी जाएगी। कमलनाथ के इस दौरे से

 

जानकारों का मानना है कि कमलनाथ के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश में कई निवेशक बढ़ सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद बिजनेसमैन परिवार से होने के कारण वे मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। गौरतलब है कि कमलनाथ खुद 23 कंपनियों से जुड़े हैं जो उन्हीं के परिवार के लोग संभालते हैं।

 

अफसर एक दिन बाद जाएंगे
मुख्यमंत्री के रवाना होने के एक दिन बाद प्रमुख अधिकारी रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आलवा मुख्य सचिव एसआर मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान भी दावोस जा रहे हैं। 17 दिसंबर को शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

मनोज सिंह मिक भी जा सकते हैं दावोस
इधर, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुख्यमंत्री को ईमेल कर मप्र से प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि मनोज सिंह मीक को भी दावोस जाने वाले अपने डेलीगेशन में शामिल करने का आग्रह किया है। मनोज सिंह मीक ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस में सचिव हैं। वे रियल एस्टेट बिल्डर्स की संस्था क्रेडाई के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। वे एक इनक्यूबेशन सेंटर भी चलाते हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो