scriptमध्यप्रदेश से बड़ी खबर, कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट | congress released first list of candidates for mp by election | Patrika News

मध्यप्रदेश से बड़ी खबर, कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट

locationभोपालPublished: Sep 11, 2020 03:33:28 pm

Submitted by:

Manish Gite

बसपा के बाद अब कांग्रेस ने भी पहली सूची जारी की, 15 प्रत्याशियों के नाम पर आलाकमान ने लगाई मोहर…।

congress.jpg

congress released first list of candidates for mp by election


भोपाल। मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हाल ही में बसपा भी अपने उम्मीदवार घोषित कर बाजी मार चुकी है। जबकि भाजपा अब तक अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।

मध्यप्रदेश में नवंबर माह में होने वाले उपचुनाव का घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी उपचुनाव के लिए 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची शुक्रवार को दोपहर में जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक इस सूची में शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को उतारा गया है। हालांकि भाजपा ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है, लेकिन सिंधिया समर्थक 22 नेताओं का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

 

 

congress1.jpg

किन्हें कहां से मिला टिकट

इस सूची के मुताबिक दिमानी से राघवेंद्र सिंह तोमर का पहले नंबर पर नाम है। इनके अलावा अंबाह(एससी) सीट से सत्यप्रकाश सिकरवार, गोहद (एससी) से मेवराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा का नाम इस सूची में आया है। इनके अलावा डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया को टिकट दिया गया है। करेरा (एससी) सीट से प्रगीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोक नगर से श्रीमती आशा दोहरे, अनूपपुर (एसटी) सीट से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची (एससी) से मदनलाल चौधरी अहिरवार, आगर (एससी) से विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर (एसटी) से राम किशन पटेल, सांवेर (एससी) से प्रेम चंद गुड्डू को टिकट दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो