कल जारी हुई थी 29 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी हुई थी। इसमें इंदौर की दो विधानसभा सीट से प्रीति अग्निहोत्री और हरदीप सिंह चड्ढा को टिकट मिला है। प्रीति को पार्टी ने इंदौर क्रमांक जोन 1 से और क्रमांक 4 से हरदीप सिंह चड्ढा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। हालांकि कांग्रेस ने राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की विधानसभा दो और पांच पर भी पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो फेरबदल किए हैं। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट बदलकर रविंद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज का बदला गया है। यहां से अशोक त्यागी का टिकट बदलकर मसर्रत शाहिद को दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 13, दूसरी में 16 और पहली लिस्ट में 155 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसी के साथ कांग्रेस ने अपने कुल 213 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 22 और नामों का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।