scriptकांग्रेस की दूसरी लिस्ट में व्यापमं के आरोपी को बनाया स्टार प्रचारक, देखें पूरी LIST | congress star campaigners list 2019 in madhya pradesh for 12 may | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में व्यापमं के आरोपी को बनाया स्टार प्रचारक, देखें पूरी LIST

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में व्यापमं के आरोपी को बनाया स्टार प्रचारक, देखें पूरी LIST

भोपालApr 24, 2019 / 01:31 pm

Manish Gite

congress

congress

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट जारी की है। यह प्रचारक 12 मई को होने वाले मतदान तक विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। खास बात यह है कि इस सूची में व्यापमं में आरोपी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। इससे पहले 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश में होने जा रहे मतदान के लिए भी 40 प्रचारकों सूची जारी की गई थी।

 

CONGRESS

कुसमरिया को नहीं मिला टिकट बनाया स्टार प्रचारक
मध्यप्रदेश में दिसंबर में हुए चुनाव के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनी तो कमलनाथ के शपथ ग्रहण के दौरान रामकृष्ण कुसमरिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। हालांकि माना जा रहा था कि उन्हें दमोह या सागर से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे पहले कुसमरिया भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि वे सांसद भी रह चुके हैं, लेकिन अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण वे भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ दो विधानसभा क्षेत्रों से मैदान में उतर गए, हालांकि वे विधानसभा चुनाव हार गए, लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही पाला बदल कर कमलनाथ के खेमे में जा पहुंचे।

 

CONGRESS

यह है स्टार प्रचारक
मध्यप्रदेश में 12 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए गए हैं, उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, नवजोत सिंह सिद्धू, पीएल पुनिया, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजा रामपाल, आचार्य प्रमोद कृष्णन, राज बब्बर, गोविंदा, नगमा मोरारजी, नदीम जावेद, नाना भाउ पटोले, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, गोविंद सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी सुमन, मुकेश नायक, पीसी शर्मा, फूल सिंह बरैया, प्रद्युमन चौधरी, लखन सिंह यादव, प्रद्युमन सिंह यादव, नामदेव दास त्यागी, गुलाब सिंह किरार, सईद अहमद, रामकृष्ण कुसमरिया, महेंद्र सिसोदिया, हार्दिक पटेल।

Home / Bhopal / कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में व्यापमं के आरोपी को बनाया स्टार प्रचारक, देखें पूरी LIST

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो