scriptकमलनाथ, दिग्विजय के बाद सिंधिया ने बोली अयोध्या मुद्दे पर यह बात | congress welcomes ayodhya case decision supreme court news | Patrika News
भोपाल

कमलनाथ, दिग्विजय के बाद सिंधिया ने बोली अयोध्या मुद्दे पर यह बात

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने भी स्वागत किया है…।

भोपालNov 10, 2019 / 02:48 pm

Manish Gite

jyotiraditya scindia visit in morena

VIDEO : सिंधिया का वाहन दलदल में फंसा, धक्का लगाकर निकाला


भोपाल। अयोध्या मसले पर शनिवार को आए फैसले के बाद मध्यप्रदेश में सभी वर्गों ने इस फैसले का स्वागत किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।

 

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1193055597882535938?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूँ। सभी को इस फैसले को पूरी गंभीरता और धैर्य से स्वीकार करना चाहिए। हम सब की जिम्मेदारी है कि इस फैसले के बाद आपसी सौहाद्र, भाईचारे और अमन चैन की नींव पर मजबूती से खड़े हमारे देश मे शांति और सद्भाव कायम रहे। हम सब मिलकर एक-दूसरे का हाथ थामकर प्रेम और परस्पर विश्वास की भावना से देश को आगे बढ़ाएं।
https://twitter.com/JM_Scindia/status/1193055658754461696?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या बोले कमलनाथ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि एक बार फिर से अपील करता हूं कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान और आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न व विरोध का हिस्सा हम न बनें। कमलनाथ ने कहा कि अफवाहों से सावधान और सजग रहें, किसी के बहकावे में न आएं। आपसी भाईचारा, संयम, अमन-चैन, शांति, सौहार्द्र और सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें। नाथ ने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश के हर नागरिक के साथ खड़ी है। कानून-व्यवस्था और अमन-चैन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्ती से निपटने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

 

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करें, आदर करें और स्वागत करें। किसी की हार नहीं हुई है। हमारे देश ने सदैव दुनिया को शांति का संदेश दिया है। मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि आपस में एकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें।

 

 

https://twitter.com/hashtag/AYODHYAVERDICT?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दिग्विजय ने भी स्वागत किया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिए एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस फैसले का स्वागत किया है। उसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट और फेसबुक एकाउंट पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर सिर्फ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट को शेयर किया है।

Home / Bhopal / कमलनाथ, दिग्विजय के बाद सिंधिया ने बोली अयोध्या मुद्दे पर यह बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो