scriptसलमान खान को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला थोड़ी देर में, MP में कई जगह सलमान के लिए हवन | Court reserves decision on Salman Khans | Patrika News
भोपाल

सलमान खान को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला थोड़ी देर में, MP में कई जगह सलमान के लिए हवन

जोधपुर कोर्ट में थोड़ी देर में कोर्ट का बड़ा फैसला आ रहा है। इसे लेकर सलमान खान के फैंस की धड़कने बड़ी हुई है। कई स्थानों पर अपने चहेते कलाकार के लिए

भोपालApr 07, 2018 / 11:47 am

Manish Gite

salman
भोपाल। फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर थोड़ी देर में कोर्ट का फैसला आ रहा है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के भोपाल और होशंगाबाद में दुआ और पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके फैंस पूजन और हवन करके उनकी जल्द रिहाई की कामना कर रहे हैं।
थोड़ी देर में आने वाले इस फैसले को लेकर मध्यप्रदेश के लोगों की धड़कनें बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में सलमान खान के फैंस ने हवन किया और उनकी रिहाई की प्रार्थना की। इसके अलावा भोपाल में भी उनके फैंस टीवी पर निगाह गड़ाए हुए हैं।
Court reserves decision
मध्यप्रदेश के भोपाल में उनके फैंस जमानत मिलने की दुआ कर रहे हैं, वहीं होशंगाबाद के एक मंदिर में भी उनको कोर्ट से राहत मिलने के लिए हवन कर रहे हैं।

सलमान की चाहत में भोपाल से भागी लड़की
इधर, सलमान खान की कोर्ट में पेशी के एक दिन पहले भोपाल से भागकर 16 साल की एक लड़की मुंबई पहुंच गई थी। वह सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई थी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह कहने लगी कि मैं कुछ बनना चाहती है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा भोपाल जिले की बैरसिया तहसील की रहने वाली थी। उसके मोबाइल लोकेशन से उसका पता चल सका। अब उसके परिजन उसे मुंबई से भोपाल ले आए हैं।
salman
खजराना गणेश मंदिर में हुई पूजा
इधर, सलमान को जमानत के लिए इंदौर के खजराना मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना हुई। सलमान फैन क्लब इंदौर के सदस्यों ने मंदिर में यह पूजा-अर्चना की। वे सलमान के पोस्टर भी लेकर मंदिर गए थे।
मध्यप्रदेश में जन्मे हैं सलमान
इंदौर में जन्मे इस सुपर स्टार पर आने वाले फैसले को लेकर देशभर की निगाहें पिछले दो दिनों से टीवी स्क्रीन पर जमी हुई है। सलमान को दोषी करार दिए जाने के बाद मध्यप्रदेश समेत उनके जन्म स्थान इंदौर में फैन्स में दुख की लहर है। इंदौर-उज्जैन में भी सलमान खान की रिहाई के लिए कई फैंस मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
दोपहर तक आएगा जमानत पर फैसला
इधर, जज सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। सरकारी वकील भी उन्हें जमानत नहीं देने की गुहार कर रहे हैं, जबकि सलमान के वकील ने कोर्ट को बताया कि वे निर्दोष हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है।
Court reserves decision
फैसले से पहले जजों का तबादला
इधर रातभर में हुए घटनाक्रम में सलमान को सजा देने वाले जज का तबादला कर दिया गया। इससे उनकी जमानत पर फैसले पर सस्पेंस बन गया। सुनवाई करने से पहले दो जजों ने करीब 15 मिनट तक आपस में चर्चा की। इसके बाद सेशन कोर्ट के जज ने सुनवाई शुरू। माना जा रहा है कि लंच के बाद कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

सलमान आदतन अपराधी – सरकारी वकील
इससे पहले, शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील का कहना था कि सलमान खान अच्छे इंसान हैं, वे समाज सेवा करते हैं, इसलिए उन पर लगे आरोपों के साबित होने के बाद भी उन्हें कम से कम सजा सुनाई जाए। वहीं सरकारी वकील का कहना था कि सलमान आदतन अपराधी हैं। सलमान पर अब तक 4 मामले दर्ज हो चुके हैं, ये सभी शिकार और आर्म्स के अलावा हत्या से जुड़े रहे हैं, इसलिए इस मामले में सलमान को सख्त सजा सुनाई जानी चाहिए।
Court reserves decision
यह भी है खास
– सलमान पर जोधपुर के घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव में 27-28 सितंबर 1998 की रात हिरणों का शिकार करने का आरोप था। इस मामले में कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर को 2 काले हिरणों के शिकार करने का आरोप।
-इस मामले में गवाहों ने कोर्ट में बताया था कि गोली की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि शिकार सलमान ने किया था। जीप में उनके साथ सैफ अली, नीलम, सोनाली और तब्बू भी थे। इन चारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप है। गांव वालों को देखकर सलमान मारे गए हिरणों को वहीं छोड़कर गाड़ी लेकर चले गए थे।
अब तक इतनी सजा काट चुके हैं सलमान
– हिरण के शिकार के मामलों में सलमान ने 20 साल में 18 दिन जेल में काटे हैं।
– हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी में 18 दिन जेल में रह चुके हैं।
– वन विभाग ने 12 अक्टूबर 1998 को हिरासत में लिया था। वे 17 अक्टूबर तक जेल में रहे।
– घोड़ा फार्म मामले में 10 अप्रैल 2006 को सलमान को लोअर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। 15 अप्रैल तक जेल में रहे।
– सेशन कोर्ट ने इस सजा की पुष्टि की। तब 26 से 31 अगस्त 2007 तक सलमान जेल में रहे।

Home / Bhopal / सलमान खान को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला थोड़ी देर में, MP में कई जगह सलमान के लिए हवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो