3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्यान दें, ना करे ये गलती वरना आपके बच्चे को नही लगेगी वैक्सीन

रंगपंचमी के बाद मिलेगा बच्चों को सुरक्षाचक्र, भोपाल में 12 से 14 उम्र के 86 हजार बच्चों मिलेगी डोज , 2008/09 में जन्म लिए बच्चे होंगे पात्र

less than 1 minute read
Google source verification
ध्याान दें, ना करे ये गलती वरना आपके बच्चे को नही लगेगी वैक्सीन

ध्याान दें, ना करे ये गलती वरना आपके बच्चे को नही लगेगी वैक्सीन

छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण के बचाने के लिए 12 से 14 साल के बच्चों को टीकाकरण की मंजूरी के बाद शहर में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंगपंचमी के बाद शहर में बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। हालांकि जो जिन बच्चों ने 2008 09 में जन्म लिया है उन्हीं बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। एेसे में वैक्सीन लेने से पहले अपने साथ मार्कशीट या जन्म प्रमाणपत्र जरूर ले जाएंगे नहीं तो आपके बच्चे को वैक्सीन नहीं लग पाएगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ उपेन्द्र दुबे ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म 2008 09 में हुआ है उन्हें ही टीका लगाया जाएगा। बड़ों की तरह बच्चों को भी दो डोज ही दिए जाएंगे, दोनों डोज के बीच 28 दिन का ही अंतर होगा। 12 से 14 साल के बच्चों को नई वैक्सीन लगाई जाएगी, वहीं जो बच्चे बड़े हैं और किशोर वर्ग में टीका लगाने रह गए हैं उन्हें कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
किशोरों का टारगेट हुआ पूरा
इधर, 15 से 18 साल यानि किशोरों के वैक्सीनेशन का टारगेट 99.9 प्रतिशत टागेट पूरा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में 1 लाख 30 हजार किशोरों को दो लाख 60 हजार डोज लगाने का टारगेट तय किया गया था। अब तक दो लाख 59 हजार डोज लगाए जा चुके हैं।

44 लाख से ज्यादा डोज लगे
राजधानी भोपाल में अब तक 44 लाख से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। मालूम हो कि ओवरऑल 19 लाख् 50 हजार लोगों को वैक्सीन के लिए चिन्हित किया गया था। अब तक करीब 23 लाख लोगों को पहला डोज और 21 लाख लोगों को सेकेंड डोज लग चुका है।

आंकड़े
उम्र वर्ग - संख्या
12 से 14 - 86547
लड़के - 50263
लड़कियां - 36284
------------
अब तक टीकाकरण की स्थिति
कुल - 4484726
फस्र्ट डोज - 2294219
सेकेंड डोज - 2116453
प्रिकॉशन डोज - 74054

Story Loader