scriptस्थानीय चुनाव के पहले निकायों में होंगे 839 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य | Development work of more than Rs 839 crore will be done in the local b | Patrika News
भोपाल

स्थानीय चुनाव के पहले निकायों में होंगे 839 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य

– सबसे ज्यादा विकास कार्य इंदौर और उज्जैन संभाग के निकायों में- रीवा और शहडोल में सिर्फ एक-एक विकास कार्य

भोपालSep 20, 2021 / 10:49 pm

Ashok gautam

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: दुपहिया पर ईवीएम ले जाने वाले तीन कर्मचारी निलंबित

UP Assembly Elections Result 2022: कई सीटों के नतीजों पर नोटा बना गेमचेंजर, बेहद कम रहा हार-जीत का अंतर,UP Assembly Elections Result 2022: कई सीटों के नतीजों पर नोटा बना गेमचेंजर, बेहद कम रहा हार-जीत का अंतर,Tamil Nadu Assembly Elections 2021: दुपहिया पर ईवीएम ले जाने वाले तीन कर्मचारी निलंबित

भोपाल। स्थानीय चुनाव से पहले प्रदेश के निकायों में 70 से अधिक बड़े निर्माण और विकास कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों पर सरकार 839 करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च करेगी। सबसे ज्यादा विकाय कार्य इंदौर और उज्जैन संभाग में किए जाएंगे, जिनकी संख्या तीस से अधिक है। सरकार इन परियोजनाओं का अगले माह तक लोकार्पण और भूमि पूजन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए निकायों में बड़े कार्यक्रम आयोजित करके आम जनता को भी बताया जाएगा।
प्रदेश में पिछले दो साल से टल रहे निकाय चुनाव की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। कोरोना काल में निकायों में कोई विकास और निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। चूंकि अब कोरोना नियंत्रण में है और निकाय चुनाव भी मुहाने पर है,तो इसके चलते सत्तारूढ पार्टी निकायों में विकास कार्य से लेकर जनता की समस्या हल करने में जुट गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश में 70 से अधिक निर्माण और विकास कार्य का लोकार्पण और भूमि पूजन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए इंदौर, उज्जैन संभाग के निकायों में 43130.14 लाख के 30 से अधिक निर्माण और विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के निकायों में 13 विकास कार्यों पर 24214.12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।


पीएम आवास में आएगी तेजी
्रप्रधानमंत्री आवास में भी तेजी लाई जाएगी। इसके लिए सभी निकायों को हितग्राहियों की पहली और दूसरी किस्तें जारी करने के लिए कहा है। इसके अलावा जो हितग्राही आवास बनाने के लिए पहली किस्त ले चुके हैं उनका भौतिक सत्यापन कर उन्हें दूसरी किस्त जारी करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिन लोगों ने माकान के लिए आवेदन किया है उनकी सूची तैयार कर कलेक्टरों से अनुमोदन कर पोर्टल में अपलोड करने के लिए कहा है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द आवास की राशि जारी हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो