scriptहाथरस गैंगरेप: योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप | digvijay allegations against yogi adityanath hathras gangrape case | Patrika News
भोपाल

हाथरस गैंगरेप: योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

हाथरस गैंगरेप की घटना के बाद मध्यप्रदेश में भी आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठा तूफान, योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग…।

भोपालSep 30, 2020 / 04:53 pm

Manish Gite

digvijaysingh.jpg

hathras gangrape case

 

 

भोपाल। उत्तर प्रदेश में हुए गैंगरेप के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा भड़ गया है। सोशल मीडिया से लेकर प्रदर्शन तक की खबरें हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने हाथरस गैंगरेप मामले पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है।

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना और पीड़िता की मौत के बाद मध्यप्रदेश में भी आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक चार ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और देश की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को दलित विरोधी बताया है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी योगी से इस्तीफा लेने को कहा है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने अपना आक्रोश ट्वीट के जरिए व्यक्त किया है। उन्होंने तंज भी कसे हैं। उन्होंने एक के बाद एक चार ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि योगी जी, क्या ऐसे कृत्यों से आप अपनी पवित्र गुरू गोरखनाथ जी द्वारा स्थापित पीठ का सम्मान बड़ा रहे हैं? कुछ तो सोचिए। यदि बच्ची के परिवार जनों को उसके दाह संस्कार करने देते तो क्या हर्ज था? पूर्णतः शर्मनाक!!

 

 

 

 

 

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1311133180204728322?ref_src=twsrc%5Etfw

यूपी सरकार दलितों का आत्मसम्मान रखने के बजाय उन पर डंडे बरसा रही है। यह भारत का दूसरा ‘निर्भया’ प्रकरण समान है। तब की यूपीए सरकार ने निर्भया के इलाज के लिए उसे विदेश भेजा और उसके परिवार जनों को हर प्रकार से सहयोग किया।

https://twitter.com/hashtag/HathrasHorrorShocksIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

और इस योगी / भाजपा सरकार ने इस अभागी बच्ची के दाह संस्कार करने का अधिकार भी इस परिवार से छीन लिया!! योगी जी यूपी की जनता आपको कभी भी माफ़ नहीं करेगी।

https://twitter.com/hashtag/HathrasHorrorShocksIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

परसों महात्मा गाँधी जी की 151वीं जयंती है। मोदीजी, अमित शाहजी केवल राजघाट जाकर गांधीजी की समाधि पर फूल चढ़ाकर उनके प्रति मौखिक श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलेगा। मोदीजी, नड्डाजी, मोहन भागवतजी, दलित विरोधी मुख्यमंत्री योगीजी से इस्तीफ़ा लीजिए।

https://twitter.com/hashtag/HathrasHorrorShocksIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर भी भड़का आक्रोश

मध्यप्रदेश में भी सोशल मीडिया पर आक्रोश भड़क गया है। लोग फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सअप और इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर हैशटैग बलात्कारी_यो_सरकार, #justiceForManishaValmiki, #हाथरस, #hathrasHorrorShocksIndia, #ModiSpeakUp4Dalits, #YogiMustResign के साथ पोस्ट की जा रही हैं।

 

एक नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो