scriptदिग्विजय नहीं भरेंगेे नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी पर संशय बरकरार | Digvijay will not file the nomination of Congress President | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय नहीं भरेंगेे नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी पर संशय बरकरार

दिग्गी ने खड़गे से मुलाकात की

भोपालSep 30, 2022 / 10:15 am

deepak deewan

digvijay_singh.png

भोपाल. आगामी कांग्रेस अध्यक्ष पर संशय अभी बरकरार है. इसके लिए दावेदारों के पास नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। इस बीच दिग्विजय सिंह की दावेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे नामांकन नहीं भरेंगे. हालांकि दिग्विजय सिंह ने कल कहा था कि वे नॉमिनेशन फाइल करेंगे। अब शशि थरूर के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नॉमिनेशन फाइल करने की बात कही है।

इधर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात भी की है। दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी के संबंध में क्या बात हुई ये अभी सामने नहीं आया है।

इससे पहले गुरुवार रात कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा कि हमारे बीच दोस्ताना मुकाबला होगा.

शशि थरूर ने दिग्विजय से मुलाकात की और इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- हम दोनों इस बात पर सहमत हुए हैं कि हमारे बीच प्रतिद्वंद्वियों जैसी लड़ाई नहीं है बल्कि दो सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। हम दोनों चाहते हैं कि कांग्रेस ही विजयी हो।

दिग्विजय सिंह ने भी इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं शशि थरूर से सहमत हूं। हमारी लड़ाई भारत की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है। हम दोनों गांधीवादी और नेहरूवादी विचारधारा में भरोसा रखते हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

Home / Bhopal / दिग्विजय नहीं भरेंगेे नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी पर संशय बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो