scriptदिग्विजय का सवाल- क्या संघ विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करता है? | digvijaya singh questions on rss and mohan bhagwat | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय का सवाल- क्या संघ विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करता है?

भोपाल दौरे मे ंमोहन भागवत संघ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भोपालNov 04, 2020 / 12:40 pm

Pawan Tiwari

photo_2020-11-04_12-33-07.jpg
भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी नेताओं के आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत एक बार फिर भोपाल दौरे पर हैं। मोहन भागवत के भोपाल दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1323809716342980610?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुलकर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल, चरित्र और चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करती है। मोहन भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बैठक लेंगे मोहन भागवत
मध्य क्षेत्र यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। भोपाल के शारदा विहार में आयोजित होने वाली इस बैठक में लगभग 40 लोग शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक हर वर्ष दीपावली से पहले कार्यकारी मंडल की बैठक बुलाए जाने का प्रावधान है। मोहन भागवत इस बैठक को संबोधित करेंगे।

Home / Bhopal / दिग्विजय का सवाल- क्या संघ विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करता है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो