scriptबड़ी खबर: अंडा खाते हैं तो हो जाएं सावधान, हुआ ये बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें पूरी खबर | Disadvantages of Eating Eggs Daily Health News In Hindi | Patrika News
भोपाल

बड़ी खबर: अंडा खाते हैं तो हो जाएं सावधान, हुआ ये बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें पूरी खबर

अगर आप ब्रेक फास्ट में अंडा खाते हैं तो सावधान हो जाएं…

भोपालDec 12, 2017 / 06:25 pm

Ashtha Awasthi

Disadvantages of Eating Eggs

Disadvantages of Eating Eggs

भोपाल। शहर में जीएसटी के बाद टैक्स की आड़ में कुछ कारोबारियों ने कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भाव बढ़ा दिए हैं। सुबह के नाश्ते में उपयोग किए जाने वाले अंडा, दूध, बिस्किट के भाव बढ़ा दिए है। जीएसटी लागू होने के समय जिस भाव पर सामान बेचा जा रहा था, उसमें लगभग 10 से 15 फीसदी की तेजी आ गई है। हरी सब्जियों में तो इस समय तेजी की आग लगी हुई है। हरी सब्जियां रिटेल कारोबार में 40 से 80 रुपए किलो तक बिक रही हैं। जीएसटी में अंडा भले ही शामिल नहीं हो, लेकिन इसके भाव जुलाई माह से लेकर अब तक लगभग 80 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। संभवत: पहली बार अंडा के भाव 72 रुपए दर्जन तक पहुंच गए हैं। जुलाई माह में इसके भाव 40 रुपए के आसपास थे। अंडा कारोबारी शारिक अली ने बताया, कि जीएसटी आने के बाद से सभी चीजों के रेट बढ़े हैं लेकिन ठंड बढ़ने के साथ अंडे के रेट बढ़ते हैं। जुलाई से अब कई बार इसके रेट बढ़ चुके हैं।


अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी

सदियों से लोगों के बीच में ये बड़ा सवाल बना हुआ है कि अंडा शाकाहार है या मांसाहार। आज हम आपको बताएंगे कि अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी। दरअसल अंडा शाकाहार होता है। हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि अंडा मांसाहारी होता है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंडे के परिपक्व होने के बाद उससे बच्चा निकल सकता है और इसी वजह से वो मांसाहारी है तो बता दें कि आप गलत है। दरअसल बाजार में मिलने वाले अंडे अनफर्टिलाइज़्ड होते हैं यानि इन अंडों में से चूजे बाहर नहीं आ सकते है।

Disadvantages of Eating Eggs

क्या होते हैं फर्टिलाइज़्ड अंडे

ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि अंडा तीन लेयर में बना होता है- पहला होता है छिलका, फिर अंडे की सफेदी और फिर सबसे आंतरिक हिस्सा उसकी जर्दी। वैज्ञानिकों के अनुसार अंडे की सफेदी में सिर्फ प्रोटीन होता है, उसमें मुर्गी का कोई भी हिस्सा मौजूद नहीं होता। इस बात से ये तो क्लीयर हो जाता है कि अंडे की सफेदी पूरी तरह से शाकाहारी है। अंडे का छिलका वैसे भी नहीं खाया जाता है तो अब बची अंडे की जर्दी। वैज्ञानिकों का मानना है कि अंडे के पीले भाग में सबसे ज्यादा प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और फैट मौजूद होता है, लेकीन अंडा फर्टिलाइज़्ड है तो उसमें गैमीट सेल्स भी मौजूद होंगे जो अंडे को पूरी तरह से मांसाहारी बना देते हैं।

क्या होते है अनफर्टिलाइज़्ड अंडे

बता दें कि जब मुर्गी 6 महीने की हो जाती है तो बिना मुर्गे के संपर्क में आते ही हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती ही है। इन अंडो को ही अनफर्टिलाइज़्ड अंडे कहा जाता है। इन अंडों से कभी भी चूजे नहीं निकल सकते इसलिए ये अंडे खाने शाकाहारी होते है। मुर्गी जो अंडे मुर्गे के संपर्क में आकर देती है वह अंडे फर्टिलाइज़्ड होते है और वे मांसाहारी होते हैं।

Disadvantages of Eating Eggs

ऐसे पहचानें शाकाहारी है या मांसाहारी

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे पहचानें कि कौन सा अंडा फर्टिलाइज़्ड है और कौन सा अनफर्टिलाइज़्ड। बता दें कि अनफर्टिलाइज़्ड अंडे की तुलना में फर्टिलाइज़्ड अंडा ज्यादा पीला होता है। अंडा शाकाहारी होता है वह बिलकुल सफ़ेद होता है, जबकि मांसाहारी अंडा हल्का पीला होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो