3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NLIU में ये हुआ खुलासा, जानिये किन फेल छात्रों को दी गई डिग्री

फेल छात्रों को डिग्री देने का मामला,जिन फेल स्टूडेंट को डिग्री दी गई उनमें अधिकतर हाईप्रोफाइल चेहरे।

2 min read
Google source verification
NLIU bhopal

भोपाल। नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में फेल स्टूडेंट को पास करने के मामले में एक जांच हो चुकी है। जिन छात्र-छात्राओं के नाम सामने आ रहे हैं उनमें हाईप्रोफाइल चेहरे भी हैं। जांच रिटायर्ड जस्टिस अभय गोहिल कर रहे हैं।

एनएलआईयू की तीन सदस्यों की इंटरनल जांच कमेटी में जिन स्टूडेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं उनमें कुछ देश की प्रतिष्ठित लॉ फर्म में बड़े सैलरी पैकेज पर कार्यरत हैं, तो कुछ ने जुडीशियरी में स्थान प्राप्त कर लिया है। वहीं कुछ ने कानूनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

इस तरह सामने आया मामला :
यह मामला इस साल के पहले महीने जनवरी में सामने आया है। शास्वत शेखर नाम का एक छात्र जो परीक्षा में अनुपस्थित था उसे डिग्री दे दी गई। यह छात्र एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म में नौकरी कर रहा था। विश्वविद्यालय को इसकी खबर लगी तो छात्र की डिग्री निरस्त कर दी गई।

सख्त होगी कोडिंग डिकोडिंग की प्रक्रिया-
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) गिरिबाला सिंह ने शुक्रवार को रजिस्ट्रार का कार्यभार संभालने के साथ ही छात्र-छात्राओं से चर्चा की। चर्चा के बारे में उन्होंने बताया कि छात्र छोटी-छोटी बातों से रोष में थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा और वेल्यूएशन की प्रक्रिया सख्त की जाएगी।

उत्तरपुस्तिका की कोडिंग-डिकोडिंग की प्रक्रिया को सख्त बनाया जाएगा। गिरिबाला सिंह का कहना है कि एेसी व्यवस्था बनेगी जिसमें हर शिकायत को सुना जाए और रिजल्ट का अनुमान लगाए बिना उसका समाधान जल्द से जल्द हो। गिरिबाला सिंह ने कहा कि छात्रों व फैकल्टी से चर्चा के बाद लगा कि समस्याएं बड़ी नहीं हैं। हो सकता है पहले प्रशासन से संवाद में कमी रही हो।

इसके कारण यह माहौल बना। चर्चा करने के बाद छात्रों के साथ फैकल्टी में छोटी-छोटी बातों पर रोष दिखा। इनमें सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ेंगे। मुद्दा चाहे कोई भी हो चर्चा ओपन फोरम पर करेंगे। हर पहलू को समझेंगे। एकतरफा निर्णय की बात नहीं होगी। बात उन मुद्दों पर भी होगी जो यूनिवर्सिटी के भविष्य के लिए बेहतर हो।

दीक्षांत समारोह में भी ली डिग्री
सूत्रों की मानें तो कुछ प्रकरण एेसे भी हैं, जिनमें छात्रों ने दीक्षांत समारोह में जाकर सबके सामने डिग्री हासिल की। जानकारी होने के कारण जिसने एेसा देखा वह तो हैरान थे, लेकिन पर्दा शिकायत होने के बाद उठा। अब यह मामला गंभीर बताया जा रहा है।

Story Loader