कार ने तोड़ा बिजली का खंभा, 5 घंटे आधे कोलार की बिजली रही गुल
इधर, कलियासोत क्षेत्र में बिजली के एक खंभे से टकराई कार की वजह से आधा कोलार गुरुवार सुबह से दोपहर तक करीब पांच घंटे बिना बिजली के रहा। सुबह करीब सवा आठ बजे 33 केवी बैरागढ़ चीचली 1 व 2 डबल सर्किट लाइन का एक पोल कार के टकराने से टूट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हुई। बताया जाता है कि एक महिला को बचाने के चक्कर में कार खंभे से टकरा गई। इसमें अच्छी बात ये रही कि दुर्घटना में किसी को बड़ी चोट नहीं पहुंची। दुर्घटना में खंभा टूटने का असर 33/11 केवी बैरागढ़ चीचली, 33/11 कजलीखेड़ा, 33/11 केवी मन्दाकिनी, 33/11 केवी जेके टाउन फीडर के घरों की आपूर्ति बंद हो गई। सुधार कार्य के बाद दोपहर १२ बजे बाद ही आपूर्ति चालू की जा सकी।