script7 मई तक करें आम के पत्तों का उपाय, टल सकती हैं आने वाली मुसीबतें | Do This Measures On Ganesh Chaturthi | Patrika News
भोपाल

7 मई तक करें आम के पत्तों का उपाय, टल सकती हैं आने वाली मुसीबतें

7 मई तक करें आम के पत्तों का उपाय, टल सकती हैं आने वाली मुसीबतें

भोपालMay 02, 2018 / 03:30 pm

Ashtha Awasthi

 astrology

astrology

भोपाल। हिन्दू समाज और भारतीय संस्कृति में आम के पेड़ को पूजनीय माना जाता है क्योंकि इसके फल के साथ-साथ इसकी लकड़ियां बेहद लाभकारी एवं गुणकारी होती है। पूजा पाठ में अनुष्ठान आदि में जब कलश स्थापना की जाती है तब जल से भरे कलश के ऊपर आम की पत्तियां भी रही जाती है। घर में किसी भी मंगल कार्य के होने पर आम की पत्तियों को पतले धागों में लटककर घर के मुख्य द्वार पर बांधा जाता है। वहीं दूसरी ओर शादी का मंडप सजाने के लिए भी आम की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। तोरण, बांस के खम्बे आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परम्परा बहुत पुरानी है। हिन्दू धर्म में आम के पेड़ की लकड़ियां का प्रयोग समिधा के रूप में भी किया जाता है। माना जाता है इस लकड़ी को घी के साथ जलाने पर घर में सकात्मक ऊर्जा का वास होता है जिससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। शहर के पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि इन्हें लटकाने से सभी मंगल कार्यों को पूर्ण करने में कोई मुश्किल नहीं आती। सभी कार्य निर्विघ्न पुरे हो जाते है।

love astrology

पंडित जी बताते हैं कि हर हीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। साल 2018 के मई माह में ये दिन 3 मई, गुरुवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के खास उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आप चाहें तो 7 मई 2018 तक भी इन उपायों को कर सकती हैं। जानिए क्या है वह उपाय….

1. सदैव घर के मंदिर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को आम के पत्तों से सजाना चाहिए। इससे आने वाले संकट टल सकते हैं। साथ ही हमेशा धन-धान्य बना रहता है।

2. व्यवसाय में तरक्की चाहते हैं तो श्रीगणेश की मूर्ति को रोज सफेद फूलों से सजाना चाहिए।

3. हमेशा ध्यान रखें कि घर में रखी श्रीगणेश की मूर्ति को नीम के पत्तों से सजाने पर घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और विश्वास बना रहता है।

4. क्रिस्टल से बनी या सजी श्रीगणेश की मूर्ति घर में रखने से वास्तु दोष में कमी आती है। इस मूर्ति के साथ यदि क्रिस्टल निर्मित लक्ष्मी मूर्ति भी रखी जाए तो सौभाग्य भी बढ़ता है।

love astrology

5. घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और सुख-शांति बनाए रखने के लिए भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को पीपल के पत्तों से सजाना चाहिए।

6. घर में गुड लक और शुभ प्रभाव बढ़ाने के लिए श्रीगणेश की मूर्ति को हल्दी से सजाना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के वस्त्रों से भी सजाया जा सकता है।

7. गाय के गोबर से लिपे स्थान पर श्रीगणेश की मूर्ति रखने से धन वृद्धि क? योग ?? बनते हैं।

8. घर में सफेद रंग के श्रीगणेश की मूर्ति रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

क्यों लगाएं जाते है मुख्य द्वार पर आम के पत्ते

माना जाता है मुख्य द्वार पर आम के पत्तों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है साथ ही घर में आने वाली वायु भी पवित्र हो जाती है। ऐसी वायु घर में सुख और समृद्धि लाती है और ऐसे घर में कलेश कभी नहीं होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो