scriptवैक्सीनेशन से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह है कोविड-19 के अंत की शुरुआत | dr harsh vardhan speaks to minister vishwas sarang and prabhuram | Patrika News
भोपाल

वैक्सीनेशन से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह है कोविड-19 के अंत की शुरुआत

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन से एक दिन पहले हुई वर्कशॉप, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया संबोधित…।

भोपालJan 15, 2021 / 02:10 pm

Manish Gite

harshwardhan.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण से पहले वैक्सीनेशन पर वर्कशॉप आयोजित की गई। शुक्रवार सुबह भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए, जबकि दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। हर्षवर्धन ने इस मौके पर कहा कि एक साल के संघर्ष के बाद हम यहां तक पहुंचे हैं, हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम करने जा रहे हैं। सभी तैयारू पूरी कर ली गई है। अब सभी को पाजिटिव रहने की जरूरत हैं। आगे भी इसी के साथ आगे बढ़ना होगा। नकारात्मक नहीं होना चाहिए। कुछ लोग वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। वैक्सीन सुरक्षित है। यह कोविड-19 के अंत की शुरुआत है।

 

डा. हर्षवर्धन ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों से मुखातिब होते हुए कहा कि विश्वास आप अच्छा काम कर रहे हैं और प्रभुराम के साथ हम भी इस कार्यक्रम की मॉनटरिंग कर रहे हैं। सेंट्रल कंट्रोल रूम से देशभर में सभी टीमों के साथ समन्वय बनाए रखा है।

 

https://twitter.com/DrPRChoudhary?ref_src=twsrc%5Etfw

इस मौके पर डा. प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी के मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा। सबसे पहले पहुंचने वाले वर्कर्स की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया होगी। प्रदेश में 150 जगह टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 13 फरवरी तक सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगा दिया जाएगा। वैक्सीन लगवाने वालों को 45 दिन तक सावधानी बरतनी होगी। दूसरा डोज लगाने के 15 दिन बाद वह सुरक्षित होगा।

 

कहां कितने डोज पहुंचे

भोपाल डिवीजन को 9400
ग्वालियर डिवीजन को एक लाख 9500
इंदौर डिवीजन को 152000
जबलपुर डिवीजन को 151000

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yp09d

Home / Bhopal / वैक्सीनेशन से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह है कोविड-19 के अंत की शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो