4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकता यात्रा : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का देंगे संदेश

27 मई को निकलेगी एकता यात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 May 2018, 7:43 PM IST

logo

एकता यात्रा : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का देंगे संदेश

भोपाल। अपने अधिकार, कर्तव्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 27 मई को एकता यात्रा निकाली जाएगी। ह्यमून फस्र्ट संस्था की ओर से यह यात्रा पिपलानी पेट्रोल पम्प के पास से निकाली जाएगी, जो कंकाली धाम पहुंचेगी। इस यात्रा के जरिए लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान आदि का संदेश दिया जाएगा, साथ ही देश समाज का हो कल्याण, ऐसे प्रत्याशी को ही मतदान नारे के जरिए लोगों को योग्य प्रत्याशी चुनावों में चुनने का संदेश भी दिया जाएगा।

यात्रा के संबंध में महावीर सिंह भदौरिया और कृपाल राठौर ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह एकता यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा पिपलानी पेट्रोल पम्प से सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होगी। इस यात्रा में पैदल यात्री रहेंगे, साथ ही दोपहिया, चारपहिया वाहन भी शामिल रहेंगे। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा कंकाली धाम पहुंचेगी। यहां सुबह 8:30 बजे कंकाली माता मंदिर में दर्शन होंगे और 9 बजे भोजन, प्रसाद वितरण होगा।

शादियों में प्लास्टिक का सामान, पटाखे नहीं चलाने का संकल्प

बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति की बैठक में रहवासियों ने सडक़, बिजली, पानी की समस्या और उसके निदान पर चर्चा की। इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए मानसून में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने और शादी समारोह में पटाखे, प्लास्टिक की कटोरी, चम्मच, गिलास, का उपयोग बंद कर पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही रहवासियों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण शुद्धि के लिए पूरी तरह कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के रामबाबू शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, शांतनु शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, उमाशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे।

कोटवारों को अब मिलेगा चार हजार

शसन ने कोटवारों को राहत देते हुए उनका पारिश्रमिक दो हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपए कर दिया है। ये लाभ उन्हीं कोटवारों को मिलेगा जिनके पास कोई सेवा भूमि नहीं है। यह आदेश एक मई 2018 से प्रभावशील होगा। शासन की तरफ से राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी हुए हैं। इस निर्देश से जिले के ही करीब डेढ़ हजार कोटवारों को लाभ मिलेगा।