scriptचुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंसः जानिए कब होंगे चुनाव, किन तारीखों को आएगा फैसला, देखें अपडेट | election commission of india madhya pradesh by election 2020 date | Patrika News
भोपाल

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंसः जानिए कब होंगे चुनाव, किन तारीखों को आएगा फैसला, देखें अपडेट

दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस: मध्यप्रदेश में भी होना है 28 सीटों पर उपचुनाव…।

भोपालSep 25, 2020 / 01:24 pm

Manish Gite

mp-by-election.jpg

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों को लेकर पिछले कुछ समय से चला आ रहा असमंजस बरकरार है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। जबकि उपचुनाव की तारीखों को लेकर कहा कि इस संबंध में मंगलवार 29 सितंबर को तय हो जाएगा कि चुनाव कब होंगे।

देश में बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव होना है। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।

 

चुनाव आयोग ( election commission of india ) के मुताबिक 70 से ज्यादा देशों में चुनाव टाला गया। कोरोना काल में यह पहला चुनाव है। इससे पहले 4 सितंबर को चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि देश में विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों पर उपचुनाव 29 नवंबर से पहले हो जाएंगे। यह उपचुनाव बिहार विधानसभा के चुनावों के साथ ही कराए जाएंगे।

 

election commission of india press conference

Live Updates

1.23 pm

चुनाव आयुक्त ने कहा है कि मंगलवार 29 सितंबर को उपचुनाव के बारे में तारीख घोषित किए जाएंगे।

1.10 pm
बिहार में तीन चरणों में चुनाव
पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान, मतदान 28 अक्टूबर को।
दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान। मतदान 3 नवंबर को।
तीसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान। मतदान 7 नवंबर को।
10 नवंबर को मतगणना

01.03 pm
सोशल डिस्टेंस के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराया जाएगा। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सार्वजनिक करना होगी।
12.55 pm
इस बार चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा। उम्मीदवार के साथ नामांकन के लिए दो लोग ही रह सकते हैं। यह आनलाइन भी जमा हो सकता है। पांच से ज्यादा लोग घर पर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही प्रचार कर पाएंगे। रोड शो में सिर्फ पांच गाड़ियों को ही अनुमति रहेगी।
12.50 Pm
-मतदान का समय बढ़ाया गया है।
-मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया।
-सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।
-प्रत्याशी अपने नामांकन आनलाइन भर सकेंगे।
-सिक्योरिटी डिपाजिट भी आनलाइन जमा होंगे।
-कोरोना मरीजों के लिए भी वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी।
-अंतिम घंटे में कोरोना पाजिटिव मरीज वोट डालेंगे।
12.49 pm

अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव में 23 लाख ग्लब्स का इस्तेमाल होगा। 6 लाख पीपीई किट का इस्तेमाल होगा। 46 लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 7 लाख सेनेटाइजर का इस्तेमाल समेत 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।
12. 48 pm

7 फरवरी 2020 की मतदाता सूची के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे।

12.45 pm

भारत में कोरोनाकाल में यह पहला चुनाव है। नए सुरक्षा मानकों के तहत देश में चुनाव कराए जाएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई। एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही होंगे।
12.40 pm

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि दुनिया के 70 से अधिक देशों ने चुनाव टाल दिया है। कोरोना महामारी के कारण यह फैसला लिया गया है।


12.35 pm
मुख्य चुनाव आयुक्त सनील अरोड़ा संबोधित कर रहे हैं।
byelection.jpg

8 राज्यों में होना है उपचुनाव

मध्य प्रदेश समेत जिन आठ राज्यों में उपचुनाव होना है उनमें उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, असम, केरल, नागालैंड शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 28 सीटों पर उपचुनाव मध्यप्रदेश में होना है।

यह भी है खास

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो