scriptगर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस दिन होगी ‘मानसून’ की एंट्री, मिलेगी राहत | Entry of 'Monsoon' will happen between June 15 and 17 | Patrika News
भोपाल

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस दिन होगी ‘मानसून’ की एंट्री, मिलेगी राहत

कल से 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

भोपालMay 16, 2022 / 01:47 pm

Ashtha Awasthi

capture_1.jpg

Monsoon

भोपाल। राजधानी सहित पूरे सूबे में एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। कई शहरों में लू चल रही है। 2-3 दिन से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई, पर तपिश से राहत नहीं मिली। नौगांव, खजुराहो में लगातार तीन दिन से पारा 47 डिग्री से अधिक है। भिंड से स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार वहां तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया है। इधर, भोपाल में तापमान में मामूली गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन ही नहीं, रातें भी गर्म

तपिश इतनी ज्यादा है कि रात में भी गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रविवार को दमोह में न्यूनतम पारा 31.2, उमरिया में 30.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक है।

कल से 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

मौसम विभाग ने बताया, गर्म हवाएं आ रही हैं। नमी नहीं है, इसलिए सिस्टम बनने पर भी तापमान नहीं गिर रहा है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे हवा का रुख दक्षिणी-पश्चिमी और पश्चिमी होगा। मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। अभी एक टर्फ लाइन पश्चिमी उप्र से दक्षिण पश्चिम मप्र तक है। हल्के बादल छा सकते हैं।

15 से 17 जून के बीच तय समय पर ही आने के आसार

पारा 39 से 42 डिग्री के बीच यानी सामान्य ही रहने वाला है। इस बार मानसून 15 से 17 जून के बीच सक्रिय होने के आसार हैं। केरल में मानसून अपनी निर्धारित तारीख 1 जून को ही आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून सक्रिय होने के बाद मप्र आने में 15 दिन लगते हैं। कुछ मापदंड भी हैं जिनके आधार पर मानसून घोषित होता है। चार इंच बारिश, हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी बनी रहना प्रमुख है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aqqul
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो