scriptकांग्रेस ने लगाए केंद्र सरकार पर साजिश के आरोप, कृषि कानून को वापस लेने की मांग | farmer bill 2020 ts singh deo attacks modi government on farm bill | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस ने लगाए केंद्र सरकार पर साजिश के आरोप, कृषि कानून को वापस लेने की मांग

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने चलाया अभियान, कहा- काला कानून को वापस ले मोदी सरकार…।

भोपालSep 26, 2020 / 02:01 pm

Manish Gite

ts_singhdeo.jpg

farmer bill 2020

भोपाल। कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने कृषि बिल को किसान विरोधी (anti farmer bill ) बताया। सिंहदेव ने कहा कि चुने हुए सांसदों को बोलने नहीं दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी एवं उनके सहयोगियों का दृष्टिकोण समझ में नहीं आता है। यह राज्य की आमदनी छीनने की साजिश है। इस काले कानून को वापस लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस की। सिंहदेव ने तीन विधेयकों को काला कानून बताया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की और साथ ही इसके लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर साजिश के आरोप लगाते हुए कहा कि इस कानून में एमएसपी का कोई उल्लेख नहीं हैं। यदि एमएसपी नहीं होगी तो किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे।

सिंहदेव ने कहा कि कोई भी बिल लाया जाता है तो उसका कोई उद्देश्य होता है। लेकिन, कोई उद्देश्य नहीं है। इससे क्या जीडीपी और अर्थ व्यवस्था में क्या फर्क पड़ेगा। इन्होंने जो बिल पारित किया है, उसमें एमएसपी (msp) का एक शब्द नहीं है।
मोदी सरकार के इस बिल को कृषि-विरोधी काले क़ानून बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि किसानों के लिए मार्केट खत्म होने पर उन्हें MSP कैसे मिलेगा और इस कानून में MSP के लिए केंद्र सरकार क्या गारंटी निर्धारित करेगी।
https://twitter.com/INCMP/status/1309745916174192640?ref_src=twsrc%5Etfw

लॉकडाउन लगना चाहिए

सिंहदेव ने कहा कि कोरोना का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन लगना चाहिए, लॉकडाउन इसका स्थाई हल नहीं है, लेकिन लॉकडाउन को फैलने से रोक सकता है।

-मध्यप्रदेश के संदर्भ में सिंहदेव ने कहा कि जो राशि आपकी मंडियों के जरिए एकत्र होती है, वो किस कार्य के लिए लगती हैं। क्या उससे आप पेंशन देते हैं। समाज में आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करते हैं या नहीं। यह पैसा किस काम में आता है। राज्यों से मिलने वाली राशि को भी केंद्र सरकार खत्म कर रही है।

Home / Bhopal / कांग्रेस ने लगाए केंद्र सरकार पर साजिश के आरोप, कृषि कानून को वापस लेने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो