scriptडिवाइस के जरिए मापी जा रही खेतों की उर्वरक क्षमता | Fertilizer capacity of fields being measured through device | Patrika News
भोपाल

डिवाइस के जरिए मापी जा रही खेतों की उर्वरक क्षमता

खेतों को केमिकल फ्री बनाने की दिशा में असीम का प्रयास

भोपालApr 25, 2022 / 12:48 am

शकील खान

आर्गेनिक मसालों का स्टार्टअप

आर्गेनिक मसालों का स्टार्टअप

भोपाल. मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए असीम काम कर रहे हैं। इन्होंने एक डिवाइस तैयार किया है जिसके जरिए खेत की उर्वरक क्षमता आसानी से मापी जा सकती है। किसानों के लिए उपयोगी इस डिवाइस के जरिए अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि को मापा जा चुका है।
उर्वरक के बढ़ते इस्तेमाल के चलते मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हुई है। इस पर लंबे समय से चर्चा तो चल रही है लेकिन सही समाधान नहीं मिल पा रहा है। आर्गेनिक खेती और खाद को इसका एक उपाय बताया गया है। लेकिन अब भी मिट्टी की जांच एक पहली बनी हुई है। बताया गया यह क्षमता जांचने के लिए कई प्रयोग करने होते हैं। इसे असीम के प्रयोग ने आसान कर दिया। असीम कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। इन्होंने मिट्टी की क्षमता मापने के लिए डिवाइस बनाया। आधे घंटे में यह खेत की स्थिति बता सकती है। किसानों के लिए यह प्रयोग काफी उपयोगी साबित हुआ है। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने में यह कारगर साबित हो रहा है। अब तक कई किसान इस डिवाइस का प्रयोग कर रहे हैं।
जैविक खाद के प्रयोग से उग रही सब्जियां
असीम ने बताया कि जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए अभी काम किया है। सब्जियों को उगाया जा रहा है। जहां जैविक खाद का इस्तेमाल करने के साथ उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। इस दिशा में एक्सपर्ट की राय ली जा रही है।
आर्गेनिक मसालों का स्टार्टअप, छह राज्यों तक कारोबार

करीब दो साल से आर्गेनिक मसालों को तैयार करने पर काम कर रहे हैं। स्टोन ग्राइडिंग के जरिए इन्हें तैयार किया जाता है। यह पुराना तरीका है। बताया जाता है इससे पोषण तत्व अधिक मिलते हैं। वर्तमान में करीब छह राज्यों तक पहुंच हो गई है। ये बताते हैं कि कोरोना से पहले इसकी शुरुआत की थी। नतीजे काफी अच्छे रहे। जिसके बाद एक टीम के रूप में यह काम कर रहे हैं।
केमिकल फ्री खेती की मुहिम
खेती को केमिकल फ्री करने के लिए चल रही मुहिम में यह प्रयोग मददगार साबित हो रहा है। किसानों के सामने अभी तक जांच सबसे बड़ी समस्या आ रही है। जिसके कारण कई जगह जैविक खेती पर काम पूरा नहीं किया जा सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो