3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगजनी से निपटने फायर अमला, अस्पतालों में बेड, डॉक्टरों की ड्यूटी, लाइट को लेकर सभी जोन में अलर्ट

धनतेरस की रात 353 मेगावॉट पहुंची बिजली की खपत, आग लगने पर कंट्रोल रूम 0755-2542222 पर करें कॉल - बिजली गुल पर 0755-2551222 व 1912 पर कॉल करें। - आग की स्थिति में फायर शाखा को 0755-2542222 पर कॉल करें।

2 min read
Google source verification
आगजनी से निपटने फायर अमला, अस्पतालों में बेड, डॉक्टरों की ड्यूटी, लाइट को लेकर सभी जोन में अलर्ट

आगजनी से निपटने फायर अमला, अस्पतालों में बेड, डॉक्टरों की ड्यूटी, लाइट को लेकर सभी जोन में अलर्ट

भोपाल. दिवाली पर अप्रिय घटना में घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पतालों में तैयारियां की गई हैं। हर साल दिवाली पर घायल और सड़क दुर्घटना के मामले पहुंचते हैं। डॉक्टरों को हेड क्वार्टर ना छोड़ने के निर्देश हैं। जो इमरजेंसी ड्यूटी में हैं उन्हें बुलाने पर 15 मिनट में अस्पताल पहुंचना होगा।

बेड से लेकर ओटी तक आरक्षित

- जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में पांच बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ मेडिसिन, बर्न एंड सर्जरी के चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

- हमीदिया में नेत्र रोग और बर्न एंड प्लास्टी विभाग में दो दिन के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार है। ऑपरेशन के लिए ओटी रिजर्व है।- एम्स में भी इमरजेंसी वार्ड के साथ बर्न एंड प्लास्टी विभाग में नए वार्ड तैयार किए गए है, ओटी कॉम्पलेक्स में भी ओटी रिजर्व हैं।

40 एंबुलेंस तैनात

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस तैनात की गईं हैं। जेएईएस के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि दिवाली के दिन 40 एंबुलेंस हाई अलर्ट पर हैं।

जेपी अस्पताल

0755 - 2441977

0455 - 2557142

हमीदिया अस्पताल

91 93293 84392

एम्स अस्पताल

0755 - 2970771

0755 - 2970772

एंबुलेंस के लिए108, 104

आग लगने पर: कंट्रोल रूम 0755-2542222

बिजली कंपनी, हर जोन में अलर्ट:धरतेरस पर बिजली की मांग में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सामान्य स्थिति में 250 मेगावाट रहने वाली खपत शुक्रवार रात को 353 मेगावॉट पहुंच गई। बिजली कटौती भी बंद है। शहर से जुड़े 27 जोन में अलर्ट है।

फायर शाखा अलर्ट पर

- नगर निगम ने दिवाली के दौरान फायर टीम को अलर्ट पर रख है। सभी 11 फायर स्टेशन पर कर्मचारियों को मौजूद रहने कहा गया है। फोम टेंडर और वॉटर टेंडर को तैयार रखा है। पटाखों या अन्य शॉर्ट सर्किट से आग लगती है तो टीम तय समय में पहुंचकर दुर्घटना में नुकसान को कम कर सकें।

ये सावधानी बरतना जरुरी

- बच्चों के पटाखे फोड़ने के दौरान बड़ों की निगरानी जरूरी है।- पटाखे जलाते समय एक हाथ की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

- पटाखों से बारूद या चिंगारी सीधी ऊपर की तरफ निकलती है, इसलिए पटाखों के ऊपर झुककर न जलाएं।

- अनार या चकरी जलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि इनसे निकलने वाला धुआं नुकसान पहुंचाता है।

- आंखों को बचाने के लिए पटाखे जलाते समय चश्मा लगाना चाहिए।

- कांटेक्ट लैंस इस्तेमाल करने वालों को पटाखे जलाते वक्त साधारण चश्मा लगाना चाहिए।

Story Loader