पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बुधवार रात को ज्यादा बिगड़ गई थी। डाक्टरों ने उन्हें लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। उनके फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन बताया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के हालचाल जानने गए थे। वे दोबारा गुरुवार को गए थे। सुबह से एम्स में दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर में दोबारा एम्स अस्पताल गए थे। वे वहां 40 मिनट रुके और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल पूछे थे। अटलजी 11 जून से अस्पताल में भर्ती थी।
अटलजी ने अपनी सीट छोड़कर शिवराज को बता दिया था उत्तराधिकारी
गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे
इधर, एम्स में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल सुबह पहुंच गए थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जेपी नड्डा, समेत कई दिग्गज नेता भी एम्स पहुंच गए थे। अटलजी के हालत बिगड़ने पर उनके सभी रिश्तेदारों को ग्वालियर से दिल्ली बुला लिया गया था।
इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अटलजी की लंबी आयु की प्रार्थना की। उन्होने कहा कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट की खबर से मन विचलित हो रहा है। मैं उनसे मिलना चाहता हूं। चौहान ने कहा कि मैंने अपनी जनआशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी है और मै जल्द से जल्द उनके पास पहुंचना चाहता हूं। मैंने अटलजी के चुनाव में प्रचार किया है। उनके आदर्श प्रेरणास्रोत हैं।
भोपाल के सेकंड नंबर स्टाप स्थित दुर्गा मंदिर में कई लोग अटलजी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं पं. चंद्रशेखर तिवारी समेत कई पंडितों ने भगवान भेलेनाथ का रुद्राभिषेक कर अटलजी के स्वास्थ्य में सुधार की कामना की। इसके अलावा प्रदेश के ग्वालियर में हवन तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।