scriptबापू की 150वीं जयंती पर प्रदर्शनी, राम धुन से गुंजा शहर | gandhi jayanti photo gallery on 150th birth anniversary in 2019 | Patrika News
भोपाल

बापू की 150वीं जयंती पर प्रदर्शनी, राम धुन से गुंजा शहर

महात्मा गांधी यानि बापू के 150वीं जयंती पर प्रदर्शनी देखने पहुंचे भोपाल के प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह

भोपालOct 02, 2019 / 03:45 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

gandhi.jpg

,,

भोपाल. 2 अक्टूबर आज देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल के संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोपाल के प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने महात्मा गांधी को नमन करते हुये। गांधी के विचारों को चित्रों के माध्यम से समझा और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

gandhi jayanti photo gallery
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजधानी भोपाल में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम की धुन पर रोशनपुरा चौराहने से पदयात्रा निकाली गई। राष्ट्रपिता गांधी जयंती पर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने जनसंपर्क संभागीय कार्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
1217.jpg
मोहनदास करमचंद गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारतीय लोगों को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह बात प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। भारत में ही गांधी जी को पहली बार ‘महात्मा’ कहकर बुलाया था। जिसका अर्थ है महान आत्मा।
1219.jpg
13 साल की उम्र में महात्मा गांधी ने कस्तूरबा से शादी की थी। गांधी ने लंदन में कानून की पढ़ाई की और उसके बाद 1891 में वापस लौट आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत की आजादी के लिए कई आंदोलन चलाए, जिसमें उन्होंने कई भाषण दिए। जिन्हें आज भी लोग सुनते हैं।
1216.jpg
महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा की विचारधारा प्रभावित किया। गांधी जी ने कश्मीर मुद्दा, मद्रास में भाषण, दांडी मार्च, गोलमेज सम्मेलन, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत छोड़ो आंदोलन, अंतर एशियाई संबंध सम्मेलन और अंतिम उपवास की पूर्व संध्या समेत उनके कई ऐसे भाषण प्रदर्शनी में शामिल थे।

Home / Bhopal / बापू की 150वीं जयंती पर प्रदर्शनी, राम धुन से गुंजा शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो