29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की बड़ी घोषणा, अब युवाओें को देंगे 50 लाख रुपए

12 वीं पास होना जरूरी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 2 Nov 2021, 9:05 AM IST

govt_jobs.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार अब 12वीं पास युवा को रोजगार शुरू करने के लिए 50 लाख रुपए तक का कर्ज देगी. MP के स्थापना दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह ऐलान किया. उन्होंने बताया कि योजना में मार्जिन मनी के बजाय मध्यप्रदेश सरकार 3% ब्याज भी भरेगी.

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सोमवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर शिवराजसिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत सरकार युवाओं को 1 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक देगी. इस योजना में 18 से 40 उम्र के लोग शामिल होंगे.

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदला है. उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का अवतार भी बताया. उन्होंने 66 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित करने की बात दोहराते हुए कहा कि चंबल और नर्मदा एक्सप्रेस-वे तेजी से बनाया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे.

500 के नोटों से सजावट, चांदी की सिल्लियों और सोने के बिस्किटों से भर गया मंदिर

कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे. आगामी 10 सालों में इतिहास लिखा जाएगा, भले ही हम में से कुछ लोग उस समय नहीं होंगे. कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती है. इस मौके पर सिंगर मोहित चौहान ने संगीतमय प्रस्तुति दी.

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग