scriptVande Bharat Train : रेल यात्रियों के बड़ी खुशखबरी! जल्द इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन | Great news for railway passengers Vande Bharat Metro train will soon run on these routes of mp | Patrika News
भोपाल

Vande Bharat Train : रेल यात्रियों के बड़ी खुशखबरी! जल्द इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

Vande Bharat Metro Train : मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब एमपी को तीन नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिलने जा रही है। पहले से एमपी में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं।

भोपालMay 27, 2024 / 08:52 pm

Himanshu Singh

vande bharat metro train
Vande Bharat Train Will Soon Run in MP : मध्यप्रदेश के लोगों के जल्द ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat Metro Train) की सौगात मिलने वाली है। रेलवे 200 किलोमीटर के अंदर आने वाले स्टेशनों के के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का शुरु कर सकता है। ये ट्रेन राजधानी भोपाल (Bhopal) से 200 किलोमीटर के अंदर पड़ने वाले स्टेशन के बीच चल सकती है।

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो सागर से शाजापुर और भोपाल से बैतूल के बीच शुरु करने की तैयारी है। इसको लेकर रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। पहले ट्रेन भोपाल से होशांगाबाद फिर इटारसी से बैतूल तक जाएगी। इसके बाद दूसरी ट्रेन को भोपाल से बीना और सागर को तक चलाई जाएगी। वहीं तीसरी ट्रेन को सीहोर से शाजापुर तक चलाया जा सकता है।


जुलाई से शुरु हो सकती है वंदे भारत मेट्रो ट्रेन


वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को जुलाई से शुरु किया जा सकता है। इसका टाइम टेबल जून के लास्ट में जारी किया जा सकता है। जुलाई में ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। इनकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे चलाने का अनुमान है। इससे यात्री अपने गंतव्य स्टेशन तक समय से पहुंच पाएंगे। इस ट्रेन में स्लीपर कोच होने की उम्मीद जताई जा रही है।


एमपी में चलाई जा रही 4 वंदे भारत


एमपी में अभी 4 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पहली ट्रेन रानी कमलापति (Rani Kamlapati Station) से लेकर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक चलाई जा रही है। दूसरी ट्रेन रानी कमलापति से रीवा तक चलाई जा रही है। तीसरी ट्रेन भोपाल से इंदौर तक जाती है। वहीं चौथी ट्रेन खजुराहो से दिल्ली तक जाती है।

Hindi News/ Bhopal / Vande Bharat Train : रेल यात्रियों के बड़ी खुशखबरी! जल्द इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो