सरकार को लिखे गए पत्र में लिखा है। भारत सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। इस परियोजना का लोकार्पण 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री के करकमलों से किया जाना प्रस्तावित है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 15 नवंबर को भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है। दरअसल, सोलवीं सदी में भोपाल क्षेत्र गोंड शासकों के अधीन था। माना जाता है कि उस समय गोंड राजा सूरत सिंह शाह के पुत्र निजाम शाह से रानी कमलापति का विवाह हुआ था। रानी कमलापति ने अपने पूरे जीवन काल में अत्यंत बहादुरी और वीरता के साथ छात्र आक्रमणकारियों का सामना किया है। गोंड रानी कमलापति की स्मृतियों को अक्षुण्य बनाए रखने एवं उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति स्वरूप 15 नवंबर 2021 को जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा हबीबगंज रेलवे स्टेशन भोपाल का नामकरण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रूप में किए जाने का निर्णय लिया गया है।