scriptआधा महीना छुटि्टयों का | Half-month of vacations | Patrika News
भोपाल

आधा महीना छुटि्टयों का

नवंबर में बंपर छुटि्टयां पड़ रहीं हैं। इस वजह से यदि बैंक और सरकारी दफ्तरों में यदि कोई काम करवाना है तो कैलेंडर देखकर तत्काल…

भोपालOct 31, 2015 / 04:42 pm

आम डेस्क

रायसेन। नवंबर में बंपर छुटि्टयां पड़ रहीं हैं। इस वजह से यदि बैंक और सरकारी दफ्तरों में यदि कोई काम करवाना है तो कैलेंडर देखकर तत्काल प्लानिंग कर लें। यदि प्लानिंग न की तो काम अटकना तय है। पूरे महीने तीज त्योहार है, दूसरा इस महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं। यानि तीस दिन के महीने में लगभग आधे महीने तो सरकारी आफिस बंद ही रहेंगे। नवंबर में पांच रविवार के साथ दीपावली अवकाश, इसके अलावा सेकेंड और थर्ड सेटरडे को भी छुटि्टयां रहेंगी। इस वजह से बैंकों सहित सरकारी दफतरों और स्कूलों मे काम काज प्रभावित करेंगे। महीने की शुरूआत रविवार से हो रही है।

इसके बाद त्यौहारी अवकाश शुरू होंगे। स्कूलों मे कोर्स पूरा करने की जुगत में शिक्षकों को इस माह और भी कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। पहले ही अध्यापकों की हड़ताल से पिछड़ी पढ़ाई को बराबर करने पूरा जोर लगाया जा रहा है। स्कूलों मे 09 से 13 नवंबर तक दीपावली का छुट्टी घोषित है। लेकिन 14 नवंबर को शनिवार होने के कारण पूरी तरह स्कूलों का खुलना संभव नहीं है। लिहाजा सोमवार 16 नवंबर से ही फिर पढ़ाई का काम शुरू होगा। दीपावली का अवकाश आठ दिन का अवकाश होगा।


कोर्स पूरा करने की जल्दी
बोर्ड कक्षाओं दसवीं और बारहवीं का कोर्स पूरा करने की जल्दी है। अभी तक स्कूलों मे 60 से 70 फीसदी कोर्स की पढ़ाई हुई है। ग्रामीण इलाकों में तो 50 फीसदी ही पढ़ाई हो सकी है। ऎसे मे फरवरी के पहले कोर्स पूरा कर रिवीजन कराने का बदाव बन रहा है। 


धनतेरस से पहले बंद रहेंगे बैंक
नौ नवंबर को धनतेरस है, इसके एक दिन पहले रविवार का अवकाश रहेगा। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। लिहाजा धनतेरस की खरीदी करने वालों और व्यापारियों को बैंक संबंधी लेनदेन के काम एक दिन पहले शनिवार को ही निपटाना होगा। नवंबर में बैंकों के नौ अवकाश पड़ रहे हैं। जिनमें पांच रविवार सेकेंड और थर्ड सेटरडे। दीपावली और गुरूनानक जयंती 25 नवंबर को अवकाश है। इसी तरह सरकारी दफ्तरों में भी पांच रविवार के अलावा सेकेंड और थर्ड सेटरडे, गुरूनानक जयंती, दीपावली पर तीन दिन के अवकाश मिलेंगे।


एक माह तक तीज-त्यौहार
कार्तिक माह का पूरा समय त्यौहार और उत्सव के रूप में निकलेगा। करवाचौथ सेे इसकी शुरूआत हो चुकी है। कार्तिक पूर्णिमा (25 नवंबर) तक यह दौर चलेगा। इस दौरान धनतेरस, दीपावली और देवउठनी ग्यारस जैसे त्यौहार भी आएंगे। पंडित राममोहन चतुर्वेदी, पं. मुकेश भार्गव ने बताया कि 03 नवंबर को अहोई अष्टमी, 9 नवंबर को धनतेरस (धनवंतरि जयंती) मनेगी। 10 नवंबर को नरक चौदस, 11 नवबर को दीपावली, 12 नवंबर को अन्नकूट, गोवर्घन पूजा, 13 नवंबर को यम द्वितीया भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। 17 नवंबर को सूर्यषष्ठी छठ व्रत, 20 नवंबर को आंवला नवमी, 22 नवंबर को देवउठनी एकादशी, 24 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी, 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती मनाई जाएगी।

नवंबर में पड़ रहे अवकाश निश्चित रूप से पढ़ाई प्रभावित करेंगे। सिंहस्थ के चलते फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षाएं ली जाएंगी। इसलिए समय पर कोर्स पूरा करना है। फिलहाल लगभग 70 फीसदी कोर्स हो चुका है। अतिरिक्त कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। कम समय में बेहतर अध्यापन के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो