29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को जांच समिति से मिली क्लीन चिट, पर अब भी उठ रहे हैं बड़े सवाल

हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी के केस में डीजीपी, थाना प्रभारी को 17 जून को ही मिल गई थी नर्सों की शिकायत, पर अब तक नहीं की जा सकी एफआईआर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2022, 9:54 AM IST

News

हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को जांच समिति से मिली क्लीन चिट, पर अब भी उठ रहे हैं बड़े सवाल

भोपाल. मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में 50 से ज्यादा नर्सों द्वारा छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास मामले में हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को जांच समिति की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का भी झूठ सामने आया है। आपको बता दें कि, हमीदिया अस्पताल की नर्सों ने बीते 15 जून को स्पीड पोस्ट के जरिये सीएम, गृह मंत्री, डीजीपी और कोहेफिजा थाना प्रभारी को अपनी शिकायत भेजी थी।

गृहमंत्री को ये शिकायत 16 जून तो मुख्यमंत्री, डीजीपी, थाना प्रभारी को 17 जून को मिली थी। बावजूद इसके पुलिस का अब भी यही कहना है कि, उन्हें अबतक नर्सों की तरफ से कोई शिकायत ही नहीं मिली है। मीडिया द्वारा पड़ताल करते हुए जब कोहेफिजा थाना पहुंचकर नर्सों का आवेदन थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी को दिया, तब उन्होंने कहा था कि ऐसे गंभीर मामलों में शिकायती आवेदन पीड़िता से ही ले सकते हैं। अब जब साफ हो गया कि खुद पीड़ित नर्सों की ओर से भेजा गया आवेदन 17 जून को कोहेफिजा थाने पहुंच गया था तो जिम्मेदारों ने प्रकरण दर्ज करने के बजाय संबंधित स्पीड पोस्ट को ही दबा दिया।

यह भी पढ़ें- मोबाईल टॉर्च की रोशनी में चला ऑपरेशन, खुले में लाकर लगाए टांके, लाखों खर्च फिर भी अस्पताल में अंधेरा


जांच से भाग रहे हैं जिम्मेदार?

कमाल तो इस बात का है कि, मामले को जांच के बीच में छोड़ते हुए गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद राय भी अब अवकाश पर चले गए हैं। सोमवार को डॉ. राय ने डीन का प्रभार चर्म रोग विभाग की एचओडी डॉ. एना एलेक्स को सौंपा और खुद छुट्टी पर गए हुए हैं। प्रबंधन को फिलहाल जानकारी नहीं है कि, वो अब लौटेंगे कब तक? आपको बता दें कि, ये पहला मामला नहीं जब प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के कोर जिम्मेदार छुट्टी पर हैं। इससे पहले जीएमसी की डिप्टी रजिस्ट्रार अमृता बाजपेयी और खुद हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी भी छुट्टी पर जा चुके हैं।


अबतक थाना प्रभारी के सामने नहीं पहुंची शिकायत

मामले को लेकर कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी का कहना है कि, अबतक कोई स्पीड पोस्ट आया नहीं है और अगर आया है तो अभी तक मुझे नहीं मिला है। जो भी डाक आते हैं वो थाना स्टाफ ही रिसीव करता है। जो मेरे सामने रखी जाती है। अगर शिकायत आई है तो जांच में लेंगे। गवाहों को तलब करेंगे, बयानों के आधार पर कार्रवाई भी करेंगे।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग