scriptहर घर तिरंगा अभियान: भाजपा ने ग्राउंड जीरो पर उतारे 3210 साइबर योद्धा | Har Ghar Tricolor Campaign: BJP launched 3210 cyber warriors at ground | Patrika News
भोपाल

हर घर तिरंगा अभियान: भाजपा ने ग्राउंड जीरो पर उतारे 3210 साइबर योद्धा

प्रदेश के 1070 मंडलों में काम कर रही तीन की तिकड़ी

भोपालAug 09, 2022 / 07:57 pm

Roopesh Kumar Mishra

har_ghar_tiranga.jpeg

har_ghar_tiranga

भोपाल@रूपेश मिश्रा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो चुका है। इसके तहत सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। लिहाजा सोशल मीडिया में भी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने प्रदेश में ग्राउंड जीरो पर 3210साइबर योद्धाओं की लंबी- चौड़ी फौज उतारी है। जिसकी मॉनिटरिंग राजधानी भोपाल से की जा रही है।

हर मंडल पर काम कर रही तीन की तीकड़ी

भाजपा ने प्रदेश के 1070 मंडलों पर तीन की तीकड़ी उतारी है। ये तीकड़ी सिर्फ हर घर तिरंगा अभियान को सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाने का काम करेगी। यानी की प्रदेश के 1070 मंडलों में 3210 साइबर योद्धा नियुक्ति किए जा चुके हैं।

लाइव प्रसारण से लेकर हर गतिविधि पर रखेगी ध्यान

मंडल स्तर पर उतारी गई साइबर योद्धाओं की तीकड़ी तिरंगा यात्रा, बाइक रैली के लाइव प्रसारण से सोशल मीडिया की हर गतिविधि को भोपाल से मिले निर्देश के अनुसार अंजाम देगी। दूसरी इनका महत्वपूर्ण काम अपने क्षेत्र के पद्मश्री, पद्मविभूषण, खेल, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी और जनजाति योद्धा सहित अन्य समाज के चर्चित लोगों का वीडियो संदेश बनाकर सोशल मीडिया में प्रचारित और प्रसारित करना है।

केंद्र के संदेश को ग्राउंड जीरो तक पहुंचाना

हर घर तिंरगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम 9 से 15 तारीख के बीच आयोजित होंगे। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा डॉट काम’ बेवसाइट भी शुरू की गई है। जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच लोग अपने घरों में झंडा लगाते हुए तस्वीर खींच इस बेवसाइट में अपलोड कर सकते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से दिए संदेश को ग्राउंड जीरो तक लोगों को बताना और उससे जुड़वाना भी साइबार योद्धाओं के प्रमुख काम में शामिल है। वहीं इस दौरान हर घर तिंरगा अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, इंडिया एट 75 जैसे हैशटैग को ट्रेंड करवाने पर भी सोशल मीडिया टीम का पूरा फोकस होगा।

फैक्ट फाइल

प्रदेश के 1070 मंडल में उतारे साइबर योद्धा

हर मंडल में तीन लोगों की तीकड़ी करेगी सोशल मीडिया में काम

प्रदेश में कुल 3210 लोगों की फौज सोशल मीडिया के लिए कर रही काम

डिजिटल रूप से लोगों को जोड़ना उदेश्य

हर घर तिरंगा अभियान से डिजिटल रूप से लोगों को जोड़ने के लिए हमने पूरे प्रदेश में टीम बनाई है। मंडल स्तर पर नियुक्ति किए गए तीन लोगों की टीम ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है। सोशल मीडिया पर अभियान को लोकप्रिय और चर्चित बनाना हमारा उदेश्य है। क्योंकि अब हर खुशी के लम्हों को लोग सोशल मीडिया पर साझा करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

अभिषेक शर्मा, संयोजक, सोशल मीडिया विभाग, प्रदेश भाजपा

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो