scriptWeather Forecast: 32 घंटों में हो सकती है इन जिलों में तेज बारिश | heavy rain weather forecast monsoon news | Patrika News
भोपाल

Weather Forecast: 32 घंटों में हो सकती है इन जिलों में तेज बारिश

जानिए किन-किन जिलों में हो सकती है तेज बारिश…..

भोपालOct 06, 2019 / 04:14 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। कई जगहों पर जलभराव से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। बीते कई दिनों से पूरे एमपी में लोग बारिश से ऊब चुके हैं।

weather.jpg

हर बार सितंबर के महीने में मानसून चला जाता है लेकिन इस बार अक्टूबर के महीने में भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मानसून के मौसम में मध्यप्रदेश की किस्मत अच्छी रही। यह कहना गलत नहीं होगा कि मानसून का मौसम मध्य प्रदेश प्रदेश सहित पूरा मध्य भारत मानसूनी वर्षा गतिविधियों का केंद्र रहा। राज्य में प्रचुर मात्रा में वर्षा हुई है। पश्चिम मध्य प्रदेश 61% से अधिक वर्षा के साथ के साथ समाप्त सितम्बर का महीना समाप्त हो गया, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश 25% तक अधिशेष वर्षा हुई। वहीं कई जगहों पर तो बाढ़ जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ रहा है।

delhi-rain-1550116664.jpg

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 32 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश वर्षा की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, छिदंवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, सागर जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

Heavy Rain : गुजरात पर बना सिस्टम हुआ सक्रिय हुआ तो MP में बरपाएगा कहर

मानसून की विदाई

हर साल अगस्त के अंत में या सितंबर मध्य तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। पूरे मध्य प्रदेश में इतनी बारिश होने के पीछे मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून अब तक सक्रिय है। यह 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच विदा हो पाएगा।

Home / Bhopal / Weather Forecast: 32 घंटों में हो सकती है इन जिलों में तेज बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो