scriptक्या आप भी हैं रातभर नींद ना आने से परेशान? इस तरह पाएं छुटकारा | how to avoid sleeping disorder in hindi | Patrika News
भोपाल

क्या आप भी हैं रातभर नींद ना आने से परेशान? इस तरह पाएं छुटकारा

क्या आप भी हैं रातभर नींद ना आने से परेशान? इस तरह पाएं छुटकारा

भोपालMar 15, 2019 / 04:46 pm

Faiz

health news

क्या आप भी हैं रातभर नींद ना आने से परेशान? इस तरह पाएं छुटकारा

भोपालः अकसर लोग अपने काम या परिवार को लेकर मानसिक तनाव या चिंता में रहते हैं। ऐसी स्थिति में इन्हें रात में नींद नहीं आती। इसे अनिद्रा कहा जाता है। ऐसे लोग बिस्तर पर रातभर करवटें बदलते रहते हैं। लेकिन उन्हें रात में समय पर नींद नहीं आती, जिसके कारण पीड़ित को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इनमें हाई ब्लड प्रेशर, आंखों के नीचे काले घेरे, मोटापा, सुस्ती आदि प्रमुख हैं। अगर आप भी रातभर नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम राजधानी भोपाल के मशहूर आयुर्वेद चिकित्सक अंकुर शर्मा द्वारा बताए गए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसकी पाबंदी से आपको जीवनभर कोई नुकसान नही होगा साथ ही, आप रात भर चैन की नींद सो सकेंगे। आइये जाने कुछ खास उपायों के बारे में…।

ऐसे पिएं दूध, अच्छी आएगी नींद

रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी जायफल मिला लें। दूध में आवश्‍यक अमीनो एसिड यानी नियासिन होता है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्‍तर को बढ़ाने में मदद करता है और यह दोनों ही अच्‍छी नींद लाने में सहायक होते हैं। जायफल में ट्रिमायस्टिन नामक प्राकृतिक रसायन होता है, जो अच्छी नींद लाने में कारगर होता है। आपकी थकी मांसपेशियों और नसों को आराम देने और शांत भावना देने में मददगार होता है।

तलवों में लगाएं सरसों तेल

रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे दिमाग शांत और स्थिर होता है और अच्छी नींद आती है। साथ ही, रक्त संचार बेहतर होता है और थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले तलवों की मसाज से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

रात को करें हल्का फुल्का भोजन

हम नाश्ता व दोपहर के समय भारी भोजन भी कर सकते हैं, लेकिन अच्छी नींद के लिए रात के समय हल्का फुल्का और तेल रहित भोजन होना चाहिए। रात में चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक लेना नींद पर विपरीत असर डालता है। रात में एक गिलास गर्म दूध नींद लाने में सहायक होता है। दिन में श्रम करना व पर्याप्त व्यायाम करना अच्छी नींद के लिए ज़रूरी होता है।

Home / Bhopal / क्या आप भी हैं रातभर नींद ना आने से परेशान? इस तरह पाएं छुटकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो