- ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज, इसके बाद शहर की बाकी मस्जिदों में होगी ईद की नमाज
भोपाल। ईद के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को ईद हो सकती है। ईदगाह से लेकर मस्जिदों में नमाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को दिनभर इंतजाम हुए। शहर में करीब दो सौ मस्जिदों में तैयारी चल रही हैं। ईदगाह में करीब डेढ़ लाख लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं। यहां सुबह सात बजे नमाज होगी।
फितरा पचास रुपए
फितरा की रकम पचास रुपए तय हुई है। यह ईद की नमाज से पहले अता करना होता है। यह उन लोगों को दिया जाता है जो जरूरतमंद हैं।
बोहरा समाज की ईद
शुक्रवार, सुबह 6 बजे नमाज
बोहरा समाज के तीस रोजे गुरुवार को पूरे हो गए। शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद में आमिल साहब नमाज अदा कराएंगे। बदरी मस्जिद, बुरहानी मस्जिद सहित बाकी जगह भी नमाज होगी।
सकलैनी मश्किल में दो
शिफ्ट में होगी नमाज
सकलैनी मस्जिद में ईद की नमाज दो बार होगी। मुबीनउद्दीन सकलैनी ने बताया सुबह 7.15 पर नमाज होगी इसके बाद आठ बजे नमाज होगी। ऐसा लोगों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। मस्जिद में जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में लोग दूसरी शिफ्ट में भी नमाज अदा कर सकेंगे।
ईदगाह में साफ सफाई
ईदगाह में साफ सफाई के साथ ही यहां रंग रोगन का काम हुआ। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी यहां नमाज अदा कराएंगे। वाहन पार्किंग में यहां मलबे के ढेर थे। वहां भी व्यवस्था दुरूस्त की गई है।