3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: एमपी के 23 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Alert: एमपी के भोपाल, आगर-मालवा, राजगढ़, छिंदवाड़ा, श्योपुर और नर्मदापुरम में भारी बारिश देखने को मिली है। IMD ने 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
imd alert

IMD Alert: मध्यप्रदेश में मौसम ने अपने दो रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। एक हिस्से में भारी बारिश हुई तो एक हिस्से में तेज धूप निकली थी। शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल, आगर-मालवा, राजगढ़, छिंदवाड़ा, श्योपुर और नर्मदापुरम में भी भारी बारिश देखने को मिली है। आज श्योपुर में बिजली गिरने से 5 लोग झुलस गए। इधर, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में होगी बारिश


IMD की रिपोर्ट की मानें तो रायसेन, राजगढ़, बैतूल, हरदा बुरहानपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी हल्की बारिश


रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल, विदिशा, सिहोर, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में दमोह से होते हुए लो प्रेशर एरिया तक विस्तृत है। आंध्र-प्रदेश और ओडिशा के बगल में ही समुद्र तट पर लो प्रेशर एरिया सिस्टम सक्रिय है। जिस वजह से आने वाले दिनों में बारिश का दौर फिर से शुरु हो सकता है।

Story Loader