scriptनई वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू, 180 की स्पीड से दौड़ेगी 75 ट्रेन | indian railways start new vande bharat train trial | Patrika News
भोपाल

नई वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू, 180 की स्पीड से दौड़ेगी 75 ट्रेन

vande bharat train trial-देश की नई वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, मध्यप्रदेश के नागदा तक होगा ट्रायल…।

भोपालAug 18, 2022 / 06:35 pm

Manish Gite

vande180speed.png

,,

भोपाल। देश में वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) की चर्चा है। नई सुविधाओं के साथ यह ट्रेन पटरी पर आ गई है। यह चंडीगढ़ पहुंच गई है। यहां से लुधियाना सेक्शन के बीच इसका ट्रायल शुरू हो गया है। दूसरा ट्रायल कोटा से मध्यप्रदेश के नागदा सेक्शन तक होने वाला है। इसके बाद ही इसे सेफ्टी क्लीयरेंस मिल जाएगा। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

 

 

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (@AshwiniVaishnaw) ने गुरुवार को नई वंदेभारत ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा है कि रोल करने के लिए तैयार है ट्रेन।

गौरतलब है कि देश में फिलहाल दो वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही है। इनमें से एक दिल्ली से माता वैष्णोदेवी (कटरा) तक और दूसरी ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है। यह देश की तीसरी वंदेभारत ट्रेन होगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन (Vande Bharat New Version) पहले की ट्रेनों से अलग हैं, इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1560151104410697728?ref_src=twsrc%5Etfw

यह वंदेभारत ट्रेन चेन्‍नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF Chennai) से ट्रायल के लिए रवाना कर दी गई है। सबसे पहले इसका ट्रायल अंबाला रेलवे मंडल के चंडीगढ़-लुधियाना सेक्शन पर होगा। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक 75 शहरों को सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत से जोड़ा जाएगा। इसका काम अगस्‍त 2023 तक पूरा हो जाएगा। अंबाला में पहले ट्रायल के बाद मध्यप्रदेश में होने वाले दूसरे ट्रायल के लिए इसे लाया जा रहा है। इसके कमर्शियल रूट के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले वक्त में सरकार राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतों एक्सप्रेस की जगह वंदेभारत ट्रेनें ही चला सकती है।

 

एक साल में 75 वंदेभारत ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को देश में 75 नई वंदेभारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था। मोदी ने यह भी कहा था कि 15 अगस्त 2023 तक 75 ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। उसी कड़ी में यह तीसरी वंदेभारत ट्रेन है जो पटरी पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि चेन्नई में हर माह 7 वंदे भारत ट्रेन बनाने की क्षमता है। इस क्षमता को बढ़ाकर अब 10 तक किया जा रहा है।

सुविधाएं एक नजर में

Home / Bhopal / नई वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू, 180 की स्पीड से दौड़ेगी 75 ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो