scriptक्या आपको भी है AC में रहने की आदत? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार | is air conditioner harmful for health | Patrika News
भोपाल

क्या आपको भी है AC में रहने की आदत? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

क्या आपको भी है AC में रहने की आदत? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

भोपालMay 11, 2019 / 04:14 pm

Faiz

health news

क्या आपको भी है AC में रहने की आदत? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

भोपालः आधुनिकता की दौड़ में इंसान खूद की सहबलतों का हर साज़ो सामान बनाकर इस्तेमाल करता जा रहा है। लेकिन, कई बार सहूलत की इन चीजों से हमें काफी नुकसान भी हो सकता है। इन्ही में से एक है एयर कंडीशनर। शुरु में एसी में रहना लोगों का शोख था लेकिन अब उनकी मजबूरी बन या है। पहले हाईक्लास लोगों की दिन चर्या का हिस्सा माना जाने वाला एसी अब मिडिल क्लास घरों में भी काफी तेजी से इस्तेमाल होने लगा है। आजकल घर, ऑफिस, कार, लिफ्ट और बसों में भी लोग health newshealth newsएसी की सुविधा देखी जा रही है। मगर क्या आपको पता है कि एसी में ज्यादा देर रहना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल एसी से बाहर आने वाली ठंडी हवा आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यहां तक की इससे कई पुराने रोग गंभीर रूप ले सकते हैं। आइए जानते हैं एसी में ज्यादा देर रहना सेहत को क्या नुकसान पहुंचा सकता है।


-पुरानी बीमारी बढ़ा सकता है AC

अगर आप जीवन में पहले किसी बीमारी से ग्रस्त रह चुके हैं, तो एयर कंडीशनर आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एयर कंडीशन में लो ब्‍लड प्रेशर और अर्थराइटिस के लक्षण बढ़ जाते हैं और साथ ही, यह दर्द के प्रबंधन को कठिन बना देता है।

 

-साफ हवा की होती है कमी

इससे सबसे बड़ी समस्या होती है हमारे शरीर को साफ़ हवा नहीं मिल पाना। एसी ऑन करने से पहले हम सारी खिड़की-दरवाज़े बंद कर लेते हैं। इस कारण कमरे की हवा उतने ही दायरे में बंद हो जाती है, जिस कारण हमारे शरीर को स्वच्छ हवा मिलने में रुकावट होती है, ये हमारे शरीर की ग्रोथ होने में रुकावट पैदा करता है।


-हड्डियों की समस्या

कई लोग एसी का तापमान अत्याधिक ठंडा करके रखना सही समझते हैं। लेकिन, हमारा शरीर एक हद तक ही ठंडक बर्दाशत कर सकता है। खासतौर पर सोते समय। इस दौरान हमे पता भी नहीं चलता और एसी की ठंड का असर हमारी हड्डियों तक पहुंच जाता है, जो सेहत के लिए काफी नुकसान दे है। इसी ठंड के कारण हमारे शरीर में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं और यही बीमारी का रूप ले लेती है।

 

-त्‍वचा पर झुर्रियां

किसी भी जगह में ठंडक करने के लिए एसी उस जगह का मॉइस्चर सोख लेता है, लंबे समय तक एसी में रहने के कारण ये त्वचा की नमी भी सोख लेता है। जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। शरीर में पानी की कमी से बीमारियां तेजी से शरीर पर हावी होने लगती हैं और त्वचा के कई रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Home / Bhopal / क्या आपको भी है AC में रहने की आदत? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो