भोपाल

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पोस्ट किया भोपाल की श्रुति का वीडियो, लिखी बड़ी बात

व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप की भारत यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया, जिसे खुद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका ट्रंप ने री-पोस्ट करते हुए, यादगार यात्रा का धन्यवाद।

भोपालMar 20, 2020 / 05:54 pm

Faiz

डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पोस्ट किया भोपाल की श्रुति का वीडियो, लिखी बड़ी बात

भोपाल/ पिछले दिनों भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बतौर मेजबान भारत ने भव्य स्वागत किया, जिसका जिक्र ट्रंप ने भी किया। ट्रंप के स्वागत में भारत ने मेजबानी करते हुए भारत ने कई भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसी कड़ी में भोपाल की संतूर वादक श्रुति अधिकारी का दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में संतूर वादन हुआ। प्रस्तुति में उनका साथ तबले पर प्रिया तिवारी और सारंगी पर गौरी बनर्जी ने दिया था। ट्रंप के सम्मान में संतूर वादन करने वाली श्रुति प्रदेश से एक मात्र वादक थीं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, प्रेस कांफ्रेंस में कहा- ‘मेरा क्या कसूर था’

 

भारत दौरे को बताया यादगार

 

खास बात है कि, ट्रंप को भारत की यात्रा ने खास प्रभावित किया था। इसका कारण ये है कि, व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप की भारत यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया, जिसे खुद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका ट्रंप ने री-पोस्ट करते हुए, यादगार यात्रा का धन्यवाद दिया। व्हाइट हाउस की ओर से सोशश मीडिया पर जारी क गई फिल्म में श्रुति की खास प्रस्तुति को भी दर्शाया है। इस वीडियो को अब तक करीब तीन लाख कमेंट और 31 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। खास बात ये हैं कि, इन लाइक और कमेंट की लिस्ट में बड़ा नाम भारतीयों का नहीं बल्कि विदेशियों का है। इस वीडियो लगातार लाइक और कमेंट का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का खास संबोधन, जानिए 5 जरूरी बातें

 

इवांका ने कहा था- ‘यूअर परफार्मेंस वॉज माइंड ब्लोइंग’

श्रुति के मुताबिक, प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने हमारी सराहना की उस वक्त ट्रंप की बेटी इंवाका भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि, यूअर परफार्मेंस वॉज माइंड ब्लोइंग। श्रुति कहती हैं कि, हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी और सम्मान की बात क्या हो सकती है कि, प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों ने एक साथ हमें और भारतीय कला-संगीत को सम्मान दिया। शास्त्रीय वादन पर आधारित यह प्रस्तुति एक घंटे 10 मिनट की थी और प्रस्तुति के बाद हम तीनों का आभार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुआ कि मुझे गर्व है आप तीनों पर जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति को सहेजे रखा है। मोदी ने कहा कि, जहां हमारे देश में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं वहीं संतूर, तबला और सारंगी जैसे वाद्य यंत्रों को भी महिलाएं इतनी अच्छे से प्ले कर सकती हैं यह तारीफे काबिल है।

Home / Bhopal / डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पोस्ट किया भोपाल की श्रुति का वीडियो, लिखी बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.