scriptसीएम कमलनाथ से मिलने से पहले क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, VIDEO | jyotiraditya scindia meets cm kamal nath in bhopal | Patrika News
भोपाल

सीएम कमलनाथ से मिलने से पहले क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, VIDEO

मध्यप्रदेश में बाढ़ के बेहद खराब हालात हैं। अतिवृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राजस्व मंत्री ही नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुजारिश करूंगा।

भोपालSep 17, 2019 / 06:54 pm

Manish Gite

scindia_1.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश में बाढ़ के बेहद खराब हालात हैं। अतिवृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राजस्व मंत्री ही नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुजारिश करूंगा। बीमा कंपनियों की ओर से भी बीमे की राशि किसानों को दिलाई जा सके।

यह बात कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे थे। उनके निवास के बाहर सिंधिया मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे कमलनाथ से मिलने क्यों आए हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों के लिए और अशोक नगर की बाढ़ और अतिवृष्टि पीड़ित जनता के लिए उनसे मिलने आए हैं।

 

और क्या बोले सिंधिया
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर में भी पहला दिन है जब बारिश कम हुई है। मैंने राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री से भी निवेदन किया है। क्षेत्र का दोबारा सर्वे हेना चाहिए।

सिंधिया ने कहा कि किसानों की फसलों का सर्वे कराकर जो रिपोर्ट कलेक्टर की तरफ से शासन को भेजी जाए, उसे स्वीकृत कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। केवल राजस्व विभाग से ही नहीं मैं मुख्यमंत्री से भी गुजारिश करूंगा। बीमा कंपनियों की ओर से भी बीमे की राशि किसानों को प्रदान की जाना चाहिए।

 

Home / Bhopal / सीएम कमलनाथ से मिलने से पहले क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, VIDEO

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो