3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट

कर्नाटक एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट

2 min read
Google source verification
Karnataka Express

Karnataka Express

भोपाल, ग्वालियर. बैंगलुरू के रास्ते हजरत निजामुद्दीन जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस में भदभदा घाट-सलामतपुर स्टेशन के बीच जंगल से गुजरने के दौरान लूट हुई। ये घटना बुधवार-गुरुवार मध्य रात करीब सवा एक बजे की है।

इस समय ट्रेन में सवार यात्री गहरी नींद में थे, तभी हथियारबंद लुटेरे ट्रेन में घुसे और यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीडि़त यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को मैसेज कर घटना से अवगत कराया। जब ये ट्रेन ग्वालियर पहुंची, तो जीआरपी के जवानों ने यात्रियों की शिकायत पर शून्य पर मामला दर्ज किया और डायरी भोपाल भेजी।

जानकारी के मुताबिक बैंगलुरु से चलकर निजामुद्दीन जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस निर्धारित समय से रात 12:24 बजे भोपाल पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही भोपाल स्टेशन से ग्वालियर की ओर रवाना हुई, तभी भदभदाघाट-सलामतपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में सवार लुटेरों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

जहां ट्रेन रोका गया वहां, घना जंगल था ओर चारों ओर अंधेरा था। इस बीच सामान्य श्रेणी के कोच एस-5, 13, 7, 8 व एस-10 में हथियारों से लैस होकर बदमाश आ गए। बदमाशों ने ट्रेन में महिला यात्रियों के साथ लूटपाट की नियत से छीना-झपटी शुरू कर दी।

लुटेरों के हाथों में हथियार देख सभी यात्री दहशत में आ गए। एस-5 में सवार महिला यात्री लक्ष्मी ने घटना के बारे में बताया कि बदमाश चैन और अन्य गहने छीन रहे थे। वहीं एक महिला यात्री एस-13 में सो रही थी, तभी खुली हुई खिडक़ी में हाथ डालकर बदमाश ने चैन छीनने की कोशिश की। जब वह हड़बड़ा कर उठी तो लुटेरे ने महिला के कान का बाला खींचा, जिससे उसका कान कट कर लहूलुहान हो गया।

जीआरपी जांच में जुटी: सलामतपुर से भदभदाघाट के बीच वारदात

हथियारों को देख दहशत में आए यात्री

यात्रियों के अनुसार जनरल बोगी में सवार यात्रियों ने लूट से पहले चेन पुलिंग की थी। कुछ बदमाश लूटपाट की नियत से पहले ही इस बोगी में सवार हो चुके थे, जो अपने साथ पत्थर लेकर बैठे थे। जैसे ही ट्रेन जंगल में पहुंची तो चेन पुलिंग कर दी गई, जिससे बदमाश स्लीपर कोच में पहुंचकर घटना को अंजाम दे सकें। इन बदमाशों के हाथ में हथियार होने से कोचों में दहशत फैल गई।

यात्रियों ने ग्वालियर में बताई आपबीती

जैसे ही ट्रेन ग्वालियर पहुंची जीआरपी उपनिरीक्षक एएल ठाकुर पीडि़त यात्रियों को अटैंड करने जा पहुंचे और उन्होंने यात्रियों से पूछताछ की। जिस पर पीडि़त यात्रियों ने पूरी आप बीती सुनाई।

जीआरपी आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हेमंत श्रीवास्तव, टीआई, जीआरपी भोपाल

Story Loader