scriptमहिलाओं पर टिप्पणी कर घिरे बिसाहूलाल, करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, दिग्विजय बोले- ‘बिकाऊ लाल’ | Karni Sena shows black flags to Bisahulal Singh | Patrika News
भोपाल

महिलाओं पर टिप्पणी कर घिरे बिसाहूलाल, करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, दिग्विजय बोले- ‘बिकाऊ लाल’

स्वर्ण महिलाओं पर टिप्पणी के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय पर करणी सेना का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता ने भी की निंदा..।

भोपालNov 27, 2021 / 04:51 pm

Manish Gite

bisahu2.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह की राजपूत समाज की महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मंत्रीजी के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन किए गए, पुतले फूंके गए। भोपाल में मंत्रीजी की कार का घेराव तक कर लिया गया। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि माफी मांगने तक बिसाहूलाल सिंह का विरोध जारी रहेगा।

शिवराज सरकार के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बयान के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शनिवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर करणी सेना ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय से जब मंत्री बिसाहूलाल सिंह की गाड़ी निकल रही थी, तो करणी सेना ने घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक भाजपा कार्यकर्ता और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85wzzv

दिग्विजय ने बिसाहूलाल को बताया ‘बिकाऊ लाल’

इधर, राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्री बिसाहूलाल पर निशाना साधदे हुए उन्हें बिकाऊ लाल बताया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे मंत्रिमंडल में बिसाहूलाल ऐसी बात नहीं करते थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह संगत का असर है। मेरे मंत्रिमंडल में रह रहे तब तो ऐसी बात नहीं करते थे। एक भाजपा नेता कहते हैं कि बनिया और ब्राह्मण तो मेरी जेब में हैं, तो बिसाहूलाल जो आजकलबिकाऊ लाल हो गए हैं, उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ बोलना चाहिए। इसलिए ठाकुर महिलाओं पर अपमानजनक शब्दों का प्रयाग किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85vlfd

 

अनूपपुर में दिया था यह बयान

मंत्री बिसाहूलाल सिंह दो दिन पहले सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित नारी रत्न सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम अनूपपुर जिले की उप तहसील फुनगा में आयोजित हुआ था। यहां मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं। उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो।

 

 

 

खुद के घर में भी हुआ विरोध

इधर, मंत्रीजी के बयान पर अनूपपुर में भी कई जगह प्रदर्शन हुआ। सवर्ण समाज कार्यकर्ताओं द्वारा माफी मांगने की मांग की। वहीं गुरुवार शाम अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर भोपाल प्रस्थान के दौरान क्षत्रिय समाज के द्वारा बिसाहूलाल सिंह के बयान पर विरोध किया गया। जबकि शुक्रवार को शुक्रवार की सुबह कोतमा नगर में सवर्ण समाज के युवाओं के द्वारा क्षत्रिय समाज की महिलाओं के विरुद्ध दिए गए बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए रैली निकाली गई। और गांधी चौक में पुतला दहन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

बीना में भी विरोध

बीना. क्षत्रिय समाज ने मंत्री बिसाहूलाल द्वारा दिए गए बयान का किया विरोध। नरसिंह मंदिर पर एकत्रित होकर पहुंचे सर्वोदय चौराहा, मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी, जलाया पुतला, मंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी कमल निगवाल को सौंपा ज्ञापन।

बिसाहूलाल बोले- मेरा मकसद नीचा दिखाना नहीं

इधर, विवाद बढ़ता देख मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने ऐसा किसी समुदाय को नीचा दिखाने के लिए नहीं कहा था। मेरा मकसद यह कहना था कि सभी पृष्ठभूमि की महिलाएं समानता के साथ समाज सेवा करें। लोगों ने मेरी बातों को तोड़-मरड़र पेश किया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो