scriptKBC11: कौन बनेगा करोड़पति में मध्यप्रदेश की यह महिला पहुंची एक करोड़ के सवाल तक | KBC11: MP Charna gupta reached the one crore question on KBC11 | Patrika News
भोपाल

KBC11: कौन बनेगा करोड़पति में मध्यप्रदेश की यह महिला पहुंची एक करोड़ के सवाल तक

KBC11: मध्यप्रदेश की चरणा गुप्ता केबीसी के इस सीजन में पहली बार पहुंची एक करोड़ के सवाल तक

भोपालAug 25, 2019 / 07:32 pm

Muneshwar Kumar

 KBC11
भोपाल/ कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 शुरू हो गया है। इस शो में पहली बार मध्यप्रदेश की एक महिला एक करोड़ रुपये तक की सवाल तक पहुंची है। इस महिला का नाम चरणा गुप्ता है। कौन बनेगा करोड़पति की प्रतिभागी चरणा गुप्ता शहडोल में लेबर इंस्पेक्टर है। शो का प्रसारण सोमवार को रात नौ बजे होगा। इसका प्रोमो अभी से आना शुरू हो गया है। चरणा सोमवार को हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी।
चरणा गुप्ता के पति असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर हैं। इसे लेकर चरणा गुप्ता के परिवार में खुशी की लहर है। वहीं परिवार के लोग चरणा गुप्ता के इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन की पहली प्रतिभागी हैं वह जो एक करोड़ तक की सवाल तक पहुंची हैं। शो में वह अपने काम के बारे में अमिताभ बच्चन को बता रही हैं।
https://twitter.com/hashtag/KBC11?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 

इसके साथ ही शो में चरणा गुप्ता चाइल्ड लेबर के बारे में अमिताभ बच्चन को ब्रीफ कर रही हैं। वो बता रही हैं कि कैसे बच्चों को चाइल्ड लेबर से मुक्ति दिलवाने के लिए वो काम कर रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि कैसे वह सरकारी योजनाओं के जरिए किसी का बचपन बचा रही हैं। अमिताभ बच्चन उनसे पूछ रहे हैं कि कभी आपने सिंघाड़ा खाया है। चरणा बताती हैं कि हमने खाया है।
5_3.jpg
 

वहीं, चरणा गुप्ता ने बताया कि उनके हसबैंड ट्रेजरी ऑफिस में काम करते हैं। उसी ऑफिस में हमारी मां भी जॉब करती थी। मां के जरिए हमदोनों को परिचय हुआ था। मां के सुझाव के बाद ही उनसे शादी हुई। चरणा के पति कहते हैं कि हमारी सासू मां भी उसी ऑफिस में काम करते हैं। इसलिए वो हमारी सीनियर हैं। इसलिए मैं आज भी उन्हें मैडम ही कहता हूं। चरणा गुप्ता की शादी 20 फरवरी 2017 को हुई है। उनका पूरा परिवार शो की शूटिंग के लिए मुंबई ही गया हुआ है। चरणा के घर के लोग उन्हें प्यार से कांची पुकारते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो