भोपालPublished: Mar 29, 2023 02:51:01 pm
Manish Gite
थोड़ी मायूसी के बाद चीता स्टेट में आई खुशी की लहर....। नाबीमिया से आई चीता सियाया ने भारतीय भूमि पर जन्मे 4 शावक...।
भोपाल। थोड़ी मायूसी के बाद मध्यप्रदेश की धरती से बड़ी खबर आई है। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता साशा के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद ही दूसरी मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्योंकि 1947 में अंतिम चीता के मारे जाने के बाद अब भारत की धरती पर चीते के चार शावकों का जन्म हुआ है। इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर नन्हें मेहमानों के आने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट संदेश में लिखा है कि नन्हें मेहमानों के आने का अप्रतिम आनंद।