भोपाल

24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1292 नए पॉजिटिव, 54421 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 1246 की मौत

24 घंटों के भीतर सोमवार रात को कोरोना के एक बार फिर रिकॉर्ड 1292 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 54421 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1246 हैं।

भोपालAug 25, 2020 / 12:21 pm

Faiz

24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1292 नए पॉजिटिव, 54421 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 1246 की मौत

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1292 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 54421 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार रात तक 247 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 364 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार रात तक 129 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 263 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1246 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सुपर 100 योजना की शुरुआत, चयनित छात्रों को ऑनलाइन दर्ज करानी होगी सहमति, जानिए कैसे


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में रिकॉर्ड 247 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11408 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3170 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 364 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 7874 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- इस शिव मंदिर के गर्भगृह में बाढ़ का पानी घुस जाए, तो माना जाता है शुभ, जानिये क्या है मान्यता


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

सोमवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 129 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9413 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 263 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 7640 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1510 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : रिया चक्रवर्ती के वचाव में आई भाजपा, पूर्व सीएम ने कही ये बात


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1587 हो गई है। जिले में अब तक 77 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1282 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 228 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1980 हो चुकी है। यहां 12 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1860 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 108 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4205 हो गई है। शहर में अब तक 35 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 3216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 954 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 996 हो गई है। इनमें से 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 780 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 171 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 310 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 184 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 119 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 609 हो गई है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 489 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 105 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 631 हो गई है। इनमें से 12 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 463 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 543 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 483 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 35 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 557 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 524 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3199 हो चुकी है। जबकि, 66 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 2360 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 773 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 414 हो चुकी है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है, जबकि 261 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 140 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 115 हो चुकी है। इनमें से 86 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 29 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 692 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 554 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 126 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 820 हो गई है। 18 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 659 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 143 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 195 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 107 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 84 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 620 हो गई है। इनमें से 6 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 445 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 169 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 100 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 58 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 40 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 716 हो गई है। इनमें से 13 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 533 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 170 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 172 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 126 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 41 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 414 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 255 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 156 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 281 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 123 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 157 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 159 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 131 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 24 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 237 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 186 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 50 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1047 हो चुकी है। इनमें 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 920 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 114 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 331 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 325 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 537 हो चुकी है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 443 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 83 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 381 हो गई है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 278 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 99 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 382 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 146 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 515 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 401 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 108 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 716 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 537 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 164 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 239 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 122 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 110 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 379 हो चुकी है। इनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 282 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 90 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 470 हो गई है। इनमें से 15 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 347 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 108 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 479 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 237 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 236 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 857 हो गई है। इनमें 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 736 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 100 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 34 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 38 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 846 हो गई है। इनमें 9 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 726 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो गई है। इनमें, 101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 422 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 340 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो गई है। इनमें से अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 258 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 105 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। इनमें से 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 313 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 21 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 290 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 241 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 339 हो गई है। इनमें से 9 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गई हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 158 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.