scriptमहादेव की तीसरी आंख में बसते हैं ये 1 राशि वाले लोग, छप्पर फाड़ के देते हैं खुशियां | lord shiva third eye lucky peoples - chappar faad khushiya dete hai | Patrika News
भोपाल

महादेव की तीसरी आंख में बसते हैं ये 1 राशि वाले लोग, छप्पर फाड़ के देते हैं खुशियां

इस एक राशि से शिव जी रहते हैं सबसे ज्यादा प्रसन्न……

भोपालJul 26, 2019 / 05:41 pm

Ashtha Awasthi

shiv

shiv

भोपाल। हरियाली और बारिश की बूंदों का महीना हर किसी को भाता है। इस महीने में चारों ओर बारिश के बीच में हरियाली छाई रहती है। साथ ही येमहीना देवो के देव महादेव का महीना ( Savan month 2019 ) होता है। इस साल सावन की शुरूआत 17 जुलाई से हो चुकी है।

Rashifal

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस बार शुभ योग के साथ सावन के महीने की शुरुआत हुई है। इस माह में विधि पूर्वक शिवजी की आराधना करने से, मनुष्य को शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक इस माह में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं और संसार के पालनहार के रूप में शिव जी ही कार्य करते हैं।

Lord Shiva and mata Sati

भगवान शिव हम सभी के ईष्ट हैं। वे सभी की पीड़ा, दर्द को समझते हैं। वहीं इस बात को हर कोई जानता है कि पूरी दुनिया में तीन देवता सबसे ज्यादा सर्वशक्तिशाली माने जाते हैं। ये तीन देवता है ‘ब्रह्मा,विष्णु और महेश’। जिनमें महेश ( शिव जी) सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। ऐसा माना जाता है कि शिव जी जिस इंसान से प्रसन्न हो जाएं उसे छप्पर फाड़ के घन देते है। जानिए पंडित जी से कि कौन सी वह राशि है जिस पर शिव जी की कृपा हमेशा बरसती रहती है…..

shiv

कर्क राशि- कर्क राशि वालों पर भगवान शिव बहुत मेहरबान होते हैं। इस राशि के लोग भगवान शिव की भक्ति में हमेशा लीन रहते हैं। इस राशि के लोग भगवान शंकर का कोई भी व्रत या त्योहार पर उपवास रखना नहीं छोड़ते हैं। भगवान शिव इस राशि के लोगों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ये लोग हमेशा ही शिव भक्ती में लीन रहते हैं। शिवजी भी इनकी पूजा अर्चना से अभूत खुश होते हैं और उनके जीवन की सारी परेशानियों का अंत कर देते हैं। ये लोग अपना जीवन खुशियों से बिताते हैं। अगर कर्क राशि के लोगों को कोई भी नया काम शुरु करना है तो शिव का नाम लेकर शुरु कर सकते है। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो